MP Compassionate Appointment : मुख्यमंत्री ने दिए 938 नियुक्ति आदेश,938 पात्रों को मिली अनुकंपा नियुक्ति
MP Compassionate Appointment : दिवंगत सरकारी कर्मचारियों के आश्रितों को आर्थिक संबल देने की पहल नियुक्ति से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सुरक्षा और भविष्य के प्रति भरोसा सुशासन के साथ संवेदनशील प्रशासन और जनकल्याण पर सरकार का फोकस। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में कार्य संस्कृति बदली है और नए अवसर उपलब्ध हो रहे हैं।स्कूल शिक्षा विभाग के निर्णय से 954 परिवारों में नई आशा और उम्मीद जगी है। विभाग के माध्यम से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को संवारने और उनके सपनों को साकार करने का कार्य किया जा रहा है।समय पर अनुकम्पा नियुक्ति मिलने से परिवारों को आर्थिक संबल और भविष्य के प्रति नई आशा मिलती है। आज प्रदेश में एक साथ 950 से अधिक लोगों को अनुकम्पा नियुक्तियां प्रदान की गई हैं।
MP Compassionate Appointment : मध्यप्रदेश की संवेदनशील सरकार का एक और बड़ा फैसला… परिवार के मुखिया को खोने का दर्द, और उसके बाद भविष्य की चिंता… ऐसे मुश्किल वक्त में सरकार ने सैकड़ों परिवारों को सहारा देने की पहल की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों के निराकरण को प्राथमिकता देते हुए पात्र आश्रितों को सरकारी नौकरी देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। आज भोपाल में स्कूल शिक्षा विभाग के पात्र आश्रितों को नियुक्ति आदेश वितरित किए गए। सरकार की इस पहल का मकसद है, संकट की घड़ी में परिवारों को आर्थिक संबल और सम्मानजनक जीवन का अवसर देना।
MP Compassionate Appointment : मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के बाद से ही अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े मामलों के त्वरित निराकरण पर जोर रहा और अब पात्र हितग्राहियों को नियुक्ति आदेश देकर परिवारों को संबल देने की पहल है। मध्यप्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों के 655 सहायक ग्रेड-3, 26 प्राथमिक शिक्षक और 257 पात्र भृत्यों को नियुक्ति आदेश प्रदान किए गए हैं। कुल 938 लोगों को अनुकंपा नियुक्ति का लाभ मिला है। सरकार की इस पहल को दिवंगत कर्मचारियों के आश्रित परिवारों को आर्थिक सहारा देने और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
MP Compassionate Appointment : दरअसल सरकारी सेवा के दौरान किसी कर्मचारी के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है। ऐसे मुश्किल वक्त में परिवार को आर्थिक संकट से उबारने और जीवन को नई दिशा देने में अनुकंपा नियुक्ति अहम भूमिका निभाती है।सरकार की इस पहल का उद्देश्य दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को आर्थिक सहारा देना और उनके परिवारों को सम्मान के साथ जीवन आगे बढ़ाने का अवसर उपलब्ध कराना है। अनुकंपा नियुक्ति के मामलों का तेजी से निराकरण प्रशासनिक संवेदनशीलता और जवाबदेही की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।
READ MORE : Rehti Bus Attack News: हरदा-भोपाल जा रही बस पर 20 से 25 लोगों के हमले का आरोप, चालक-परिचालक से मारपीट; 12 हजार रुपये छीने


