,

Firozabad News: फिरोजाबाद में पारिवारिक कलश: बाजार के बीच बहू ने ससुर को पीटा, वायरल हुआ वीडियो

Firozabad News

रिपोर्ट – प्रेमपाल सिंह

Firozabad News उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शहर के व्यस्त बस स्टैंड के पास एक परिवार का निजी विवाद खुलेआम सड़क पर आ गया। बताया जा रहा है कि बहू अपने ससुर से किसी बात को लेकर बेहद नाराज थी। पारिवारिक मतभेद और कथित तौर पर चुगली करने की बात पर शुरू हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बात ने मारपीट का रूप ले लिया।

बीच बाजार ससुर का कॉलर पकड़कर जड़े थप्पड़

Firozabad News विवाद के दौरान मामला तब और बिगड़ गया जब बहू ने गुस्से मेंा आकर ससुर का कॉलर पकड़ लिया और बाजार के बीचों-बीच उनकी पिटाई कर दी। इस घटना के दौरान वहां भारी भीड़ जमा हो गई। बुजुर्ग ससुर और बहू के बीच हो रहे इस हाई वोल्टेज ड्रामे को देखकर हर कोई हैरान रह गया। भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस की एंट्री और मामले की जांच

Firozabad News घटना की सूचना मिलने ही स्थानीय थाना उत्तर की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन पुलिस वीडियो के आधार पर और अन्य तथ्यों को ध्यान में रखते हुए पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

Read this: Aaj Ka Panchang : आज द्वादशी तिथि, जानें राहुकाल, नक्षत्र, योग और शुभ मुहूर्त का समय

Epilepsy Seizure Control : बार-बार पड़ते हैं मिर्गी के दौरे? जानिए इन्हें कंट्रोल करने के तरीके

Epilepsy Seizure Control : मिर्गी एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जिसमें मस्तिष्क की…

President CG Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं छत्तीसगढ़, CM विष्णु देव साय ने किया स्वागत

President CG Visit : रायपुर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ पहुंचीं, जहां मुख्यमंत्री…