,

Abujhmad Development: दुर्गम रास्तों को पार कर बिनागुंडा पहुंचे सांसद भोजराज नाग, ग्रामीणों को विकास का दिया भरोसा

- Advertisement -
Ad imageAd image
Abujhmad Development

Abujhmad Development: कभी नक्सल प्रभाव का गढ़ रहा बिनागुंडा, अब विकास की नई राह पर बढ़ रहा गांव

Abujhmad Development: अबूझमाड़ का नाम कभी नक्सल प्रभावित और दुर्गम क्षेत्र के रूप में जाना जाता था, लेकिन अब यहां की तस्वीर तेजी से बदलती नजर आ रही है। घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे बिनागुंडा गांव में विकास की नई कहानी लिखी जा रही है। जहां कभी माओवादियों का प्रभाव था और जनप्रतिनिधि पहुंचने से कतराते थे, वहीं अब जनप्रतिनिधि सीधे ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। सरकार की ओर से गांव को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सड़क निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा है। इससे क्षेत्र में विकास की उम्मीदें और मजबूत हुई हैं तथा ग्रामीणों में सकारात्मक बदलाव का माहौल दिखाई दे रहा है।

read also: IND vs IRE : आयरलैंड दौरे पर नहीं मिला डेब्यू, सोशल मीडिया पर भड़के फैंस; बोले- ‘वैभव ऐसे ही पानी पिलाता रह जाएगा’

Abujhmad Development: बाइक से पहुंचे सांसद भोजराज नाग, ग्रामीणों से मिलकर विकास कार्यों को तेज करने का किया वादा

Abujhmad Development: कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग दुर्गम और उबड़-खाबड़ रास्तों को पार करते हुए बाइक से बिनागुंडा गांव पहुंचे। सांसद को अपने बीच देखकर ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उनका पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सांसद ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिनागुंडा सहित पूरे अबूझमाड़ क्षेत्र में सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास कार्यों को और तेज किया जाएगा।

Abujhmad Development: सांसद ने कहा कि सरकार का लक्ष्य इस क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है, ताकि यहां के लोगों को भी बेहतर जीवन और आवश्यक सुविधाओं का लाभ मिल सके। कभी भय और हिंसा के लिए पहचाना जाने वाला बिनागुंडा अब विकास, विश्वास और नई उम्मीदों का प्रतीक बनता दिखाई दे रहा है।

Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार

Kurukshetra UGC Rollback Protest: स्वर्ण समाज की प्रेस वार्ता, कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी यूजीसी रोलबैक पदयात्रा

रिपोर्टर: गुरदीप सिंह गुर्जाल Kurukshetra UGC Rollback Protest : कुरुक्षेत्र। UGC फ़ैसला

Mahendragarh Police Encounter: मोस्ट वांटेड बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Mahendragarh Police Encounter : नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार