Millets Bonus MP : मोटे अनाज की खेती को सरकार दे रही प्रोत्साहन किसान समृद्धि-‘पोषण सुरक्षा, दोनों लक्ष्यों की पूर्ति
Millets Bonus MP : मध्यप्रदेश सरकार द्वारा श्रीअन्न (मिलेट्स) को बढ़ावा देने की दिशा में उठाए गए कदम किसानों के लिए बड़ी सौगात साबित हो रहे हैं। सरकार की बोनस नीति से श्रीअन्न की खेती करने वाले किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल रहा है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो रही है और वे पारंपरिक फसलों के साथ-साथ मोटे अनाज की खेती के लिए भी प्रेरित हो रहे हैं। श्रीअन्न की खेती कम पानी में भी बेहतर उत्पादन देने वाली मानी जाती है। ऐसे में बोनस मिलने से किसानों का रुझान कोदो, कुटकी, रागी, ज्वार और बाजरा जैसी फसलों की ओर बढ़ रहा है। इससे न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि जल संरक्षण और टिकाऊ कृषि को भी बढ़ावा मिलेगा। श्रीअन्न पर प्रोत्साहन राशि किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ पोषण सुरक्षा और बाजार में मिलेट्स की मांग को भी मजबूती देगी। सरकार का यह कदम ‘किसान समृद्धि’ और ‘पोषण सुरक्षा’ दोनों लक्ष्यों को एक साथ साधने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मध्यकाल में आज हम इसी विषय पर करेंगे चर्चा। लेकिन पहले ये रिपोर्ट देखिये।

Millets Bonus MP : कृषि कल्याण वर्ष में किसानों को प्रोत्साहन राशि की सौगात
मध्यप्रदेश सरकार वर्ष 2026 को कृषि कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है। जिसके तहत कृषि के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिये कई योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार ठोस और प्रभावी कदम उठा रही। जिससे सशक्त किसान, समृद्ध मध्यप्रदेश की दिशा में प्रगति कर रहा है। आज प्रदेश स्तरीय ‘धान महोत्सव’ के अवसर पर सिवनी से कोदो-कुटकी उत्पादक किसानों को प्रोत्साहन राशि का अंतरण किया जा रहा है। यह पहल किसान समृद्धि और विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प को नई गति प्रदान करेगी।
read more : Gold Silver Price Today : जुलाई के पहले दिन सोना ₹1,600 और चांदी ₹5,700 तक सस्ती, जानें आपके शहर का ताजा रेट

