,

Digvijaya Yatra Controversy : क्या सनातन पर कांग्रेस की है अपनी वैचारिक लाइन ?, दिग्विजय के बयान से फिर बढ़ा सियासी तापमान

Digvijaya Yatra Controversy

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव

Digvijaya Yatra Controversy : भोपाल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ के ऐलान के साथ ही मध्यप्रदेश में हिंदुत्व की सियासत एक बार फिर सुर्खियों में है। मध्यप्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हिंदुत्व का मुद्दा चर्चा का विषय बनता दिख रहा है। दरअसल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह अब ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ निकालने की तैयारी में हैं। मीडिया से चर्चा के दौरान दिग्विजय सिंह ने हिंदुत्व के मुद्दे पर बीजेपी और RSS पर निशाना साधा, उन्होंने हिंदुत्व को लेकर अपनी विचारधारा और बीजेपी-RSS की राजनीति के बीच अंतर बताने की कोशिश की।

https://twitter.com/OfficeOfDVS/status/2106638041330913430?s=20

Digvijaya Yatra Controversy : दिग्गी की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’, हिंदुत्व पर BJP और RSS पर निशाना

उनका कहना है कि सनातन और हिंदुत्व को लेकर कांग्रेस की अपनी समझ और विचारधारा है। तो वहीं इस मुद्दे को लेकर दिग्विजय सिंह पर बीजेपी नेताओं ने जमकर पलटवार किया।बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस चुनावी राजनीति के लिहाज से सनातन के मुद्दे पर अपनी भाषा बदल रही है।बीजेपी ने दिग्विजय सिंह के बयानों को लेकर कांग्रेस से अपनी वैचारिक स्थिति स्पष्ट करने को कहा। बहरहाल अब दिग्विजय सिंह के इस ऐलान के बाद मध्यप्रदेश की सियासत में हिंदुत्व के मुद्दे पर नई बहस छिड़ गई है।यानी मध्यप्रदेश में अब बहस सिर्फ यात्रा तक सीमित नहीं,बल्कि सवाल सनातन, हिंदुत्व और दोनों दलों की वैचारिक राजनीति पर भी है।

Digvijaya Yatra Controversy : बीजेपी का पलटवार, आरोपों के सबूत दें

दिग्विजय सिंह के आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार किया है। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह लंबे समय से तुष्टिकरण की राजनीति करते रहे हैं। उन्होंने राम मंदिर जैसे आस्था से जुड़े विषय पर इस तरह के बयान देने को करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया। सारंग ने कहा कि इतने गंभीर आरोप बिना तथ्य और प्रमाण के नहीं लगाए जाने चाहिए। यदि दिग्विजय सिंह के पास आरोपों से जुड़े सबूत हैं तो उन्हें सार्वजनिक करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना प्रमाण धार्मिक भावनाएं भड़काने और समाज में भ्रम फैलाने पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

Digvijaya Yatra Controversy : सांसद आलोक शर्मा बताया नाटक नौटंकी

भोपाल बीजेपी सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह वृद्ध हो चुके हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए. नाटक नौटंकी कर रहे हैं. प्रदेश की जनता सब जानती है. 2003 के पहले का मध्य प्रदेश नहीं बदहाल प्रदेश था. इसकी जानकारी हमारे युवाओं तक पहुंचाई जाएगी. ताकि युवा जान सकें कि अब क्या है और तब क्या था. दिग्विजय ने कांग्रेस का पूरे तरीके से बंटाधार किया है.

ये भी जानिए : CM Youth Conclave 2026: भोपाल में हजारों युवाओं से संवाद करेंगे सीएम मोहन यादव, बोले- एमपी है सबसे युवा प्रदेश

Ganja Smuggling : स्लीपर बस में छिपाकर ले जा रहे थे ₹1.75 करोड़ का गांजा, पेंड्रा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट-प्रयास कैवर्त  Ganja Smuggling : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी…

Harmanpreet Kaur ने छोड़ी तीनों फॉर्मेट की कप्तानी, अब कौन संभालेगा टीम इंडिया की कमान?

Harmanpreet Kaur : भारतीय महिला क्रिकेट में मंगलवार को बड़ा बदलाव देखने…