रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव
Panchayat Election : राजस्थान में पंचायत चुनाव के नतीजों ने प्रदेश की सियासत में बड़ा उलटफेर कर दिया है। जिला परिषद और पंचायत समितियों के चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सत्तारूढ़ बीजेपी को करारी शिकस्त दी है। चुनाव परिणामों ने न केवल ग्रामीण इलाकों में बीजेपी की कमजोर पकड़ उजागर की है, बल्कि सरकार के मंत्रियों और पार्टी के बड़े नेताओं की लोकप्रियता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। हालात ऐसे रहे कि राज्य सरकार के 17 मंत्रियों और तीन केंद्रीय मंत्रियों के निर्वाचन क्षेत्रों में भी बीजेपी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा।
Panchayat Election : राजस्थान में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत, पंचायत चुनाव में BJP को करारी शिकस्त
कई जगह पार्टी मुकाबले में भी नजर नहीं आई। इन नतीजों को बीजेपी के लिए इसलिए भी बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि पार्टी प्रदेश की सत्ता में है। इसके बावजूद ग्रामीण मतदाताओं ने जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव में कांग्रेस को प्राथमिकता दी। अब सत्ता की ताकत… बड़े नेताओं का प्रभाव… संगठन की मशीनरी… चुनावी मैदान में सब कुछ आजमाया गया… लेकिन नतीजों ने बीजेपी के दावों और रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए… मंत्रियों के अपने इलाके में हारना बताता है कि सरकार में पद और राजनीतिक प्रभाव हमेशा जनता के समर्थन की गारंटी नहीं होते…
Panchayat Election : जीत पर स्वदेश न्यूज के बड़े सवाल
- क्या कांग्रेस की जीत से बदलेंगे राजस्थान के सियासी समीकरण?
- क्या बीजेपी के दिग्गजों का प्रभाव मतदाताओं पर कमजोर पड़ा?
- क्या मुख्यमंत्री और स्थानीय मंत्रियों नेताओं का प्रभाव कम?
- कांग्रेस की जीत के पीछे स्थानीय मुद्दे, रणनीति या सत्ता विरोधी लहर?
- राजस्थान के नतीजों का प्रदेश की आगामी राजनीति पर होगा क्या असर?
केंद्रीय मंत्रियों के क्षेत्र में हार, प्रदेश के मंत्रियों के इलाकों में शिकस्त… बीजेपी के लिए ये परिणाम आत्ममंथन का संकेत है..दूसरी तरफ कांग्रेस की जीत पार्टी के लिए नई ऊर्जा लेकर आई है… प्रचंड बहुमत ने कांग्रेस के नेतृत्व, रणनीति और चुनावी प्रबंधन को मजबूती दी है… बीजेपी के मजबूत माने जाने वाले इलाकों में सेंध लगाकर कांग्रेस ने ये साबित किया कि चुनावी मुकाबला सिर्फ बड़े चेहरों के दम पर नहीं जीता जाता… जनता का भरोसा और स्थानीय समीकरण भी निर्णायक होते हैं…अब राजस्थान का ये जनादेश बीजेपी के लिए चेतावनी और कांग्रेस के लिए अवसर दोनों है…
Panchayat Election : राजस्थान में छोटा चुनाव, बड़ा सियासी फेरबदल
• 37 जिला परिषदों में कांग्रेस का दबदबा, बीजेपी सिर्फ 5 पर सिमटी
• कांग्रेस को जयपुर समेत 23 जिला परिषदों में स्पष्ट बहुमत मिला
• चार जिला परिषदों में कांग्रेस सबसे बड़े दल के रूप में सामने आई
• दूसरी ओर बीजेपी केवल पांच जिला परिषदों में बहुमत हासिल कर सकी
• 419 पंचायत समितियों के चुनाव में कांग्रेस को 275 पर जीत मिली
• बीजेपी केवल 63 पंचायत समितियों में ही अपनी पकड़ मजबूत कर सकी
• अन्य दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में 64 पंचायत समितियां गई
• 17 पंचायत समितियों में किसी भी राजनीतिक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला
• कांग्रेस ने जयपुर सहित कई प्रमुख जिलों में अपना दबदबा कायम किया
• जबकि बीजेपी का प्रदर्शन कुछ ही क्षेत्रों तक सीमित रह गया
• 17 मंत्रियों के इलाकों में BJP हारी, 3 केंद्रीय मंत्रियों के प्रभाव वाले क्षेत्रों में पराजित
Panchayat Election : राजस्थान पंचायत चुनाव में बीजेपी की हार की बड़ी वजहें, मंत्रियों और विधायकों का जनता से कमजोर जुड़ाव
• सत्ता में होने के बावजूद कई मंत्री और विधायक अपने क्षेत्रों में जनता का भरोसा कायम नहीं रख पाए। 17 राज्य मंत्रियों के क्षेत्रों में बीजेपी को झटका लगा।
UGC एक्ट और EWS आंदोलन का असर
• UGC विवाद और EWS सरलीकरण आंदोलन को लेकर नाराजगी ने बीजेपी के परंपरागत वोट बैंक, खासकर सवर्ण युवाओं के बीच पार्टी की मुश्किलें बढ़ाईं।
सरकार के खिलाफ एंटी-इनकंबेंसी
• करीब तीन साल के शासन के बाद ग्रामीण इलाकों में सरकार के कामकाज को लेकर असंतोष सामने आया। चुनाव नतीजों में सत्ता विरोधी रुझान दिखाई दिया।
लोकप्रिय योजनाओं और ग्रामीण मुद्दों पर कमजोर पकड़
• स्वास्थ्य योजनाओं का कमजोर प्रबंधन, गांवों में सरकार की उपलब्धियां प्रभावी ढंग से नहीं पहुंचना और किसानों-युवाओं के मुद्दों पर नाराजगी बीजेपी के लिए नुकसानदेह रही।
संगठन और स्थानीय नेतृत्व की कमजोरी
• बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व और प्रधानमंत्री मोदी की छवि भी स्थानीय स्तर पर पार्टी को जीत नहीं दिला सकी।
ये भी जानिए : Aaj ka Mausam: 16 राज्यों में बारिश, आंधी और घने कोहरे का अलर्ट, उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड; जानें दिल्ली-UP-बिहार का हाल


