,

CM हेमंत सोरेन को लुगू बुरु राजकीय महोत्सव का निमंत्रण, 22 से 24 नवंबर तक बोकारो के ललपनिया में होगा आयोजन

CM हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में “लुगू बुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव” आयोजन समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मौके पर उपायुक्त बोकारो श्री अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक बोकारो श्री नाथू सिंह मीना भी उपस्थित थे। इस अवसर पर उन्होंने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री को आगामी 22 से 24 नवम्बर 2026 तक टी०टी०पी०एस० ललपनिया, बोकारो में आयोजित होने वाले “लुगू बुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव” में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को उपायुक्त बोकारो श्री अजय नाथ झा ने इस राजकीय महोत्सव के आयोजन से जुड़े सभी तैयारियों की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने “लुगू बुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव” के सफल आयोजन हेतु अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री बबुली सोरेन एवं सदस्य श्री लुदू मांझी उपस्थित रहे।

Salman Khan ने किया ‘दबंग 4’ का ऐलान, लेकिन नहीं बनेगी ‘बजरंगी भाईजान 2’; बताई सीक्वल न बनाने की वजह

Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि:…

CG: स्कूल में बच्चों से कराई मजदूरी; पढ़िए छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, रायपुर…

MP: भोपाल में आज भारत-कोरिया के बीच हॉकी मुकाबला, पढ़िए मध्य प्रदेश की Top 10 News

MP: 1. महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: आज भारत का मुकाबला कोरिया से…

Aaj Ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal: 21 नवंबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Malaysia घूमने का प्लान है तो जान लें ये खबर, 1 जनवरी से भारतीयों के लिए बदलेगा बड़ा नियम

Malaysia: मलेशिया घूमने जाने की तैयारी कर रहे भारतीय यात्रियों के लिए…