,

MP Telecom Manufacturing : टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग में MP की नई पहचान, निवेश के साथ बढ़ेंगी रोजगार की नई संभावनाएं

MP Telecom Manufacturing

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव

MP Telecom Manufacturing : मध्यप्रदेश अब सिर्फ कृषि और पारंपरिक उद्योगों तक सीमित नहीं… बल्कि आधुनिक तकनीक और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में भी अपनी नई पहचान बना रहा है… मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग के बड़े केंद्र के रूप में उभरने की दिशा में आगे बढ़ रहा है… ग्वालियर से लेकर प्रदेश के दूसरे औद्योगिक क्षेत्रों तक टेलीकॉम सेक्टर में निवेश, उत्पादन और रोजगार की नई संभावनाएं आकार ले रही हैं…

MP Telecom Manufacturing : ग्वालियर टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन केवल एक औद्योगिक क्षेत्र नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश को आधुनिक टेलीकॉम विनिर्माण, अनुसंधान और तकनीकी नवाचार से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण परियोजना है…अब टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग में बढ़ते कदम हैं… निवेश की नई उम्मीदें हैं… और रोजगार के नए रास्ते खुल रहे हैं…कहा जा सकता है कि मध्यप्रदेश अब औद्योगिक विकास के नए अध्याय की ओर बढ़ रहा है।

MP Telecom Manufacturing : टेलीकॉम इंडस्ट्री की ऊंची उड़ान, मोहन सरकार का मेगा प्लान

टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग… यानी आधुनिक भारत की डिजिटल ताकत का आधार… मोबाइल नेटवर्क से लेकर संचार उपकरणों तक, हर क्षेत्र में तेजी से बढ़ती जरूरतें… और इन्हीं संभावनाओं को अवसर में बदलने की तैयारी कर रहा है मध्यप्रदेश… मध्यप्रदेश अब केवल कृषि और पारंपरिक उद्योगों तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि टेलीकॉम, इलेक्ट्रॉनिक्स और भविष्य की तकनीकों के निर्माण में भी अपनी मजबूत पहचान बना रहा है…मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार प्रदेश में निवेश अनुकूल माहौल तैयार करने और आधुनिक उद्योगों को प्रोत्साहित करने पर जोर दे रही है…

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कहते हैं कि मध्यप्रदेश सबसे तेजी से औद्योगिक विकास करने वाला राज्य है…मध्यप्रदेश ने फाइल वर्क से आगे निकलकर फील्ड वर्क पर ध्यान दिया और आज न्यूनतम समय में अधिकतम परिणाम मिल रहे हैं… उन्होंने कहा कि टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में मध्यप्रदेश का दबदबा लगातार बढ़ रहा है… यह परियोजनाएं मध्यप्रदेश को आधुनिक तकनीकी उद्योगों से जोड़ने, देश की टेलीकॉम क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को मजबूत करने और प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है…

MP Telecom Manufacturing : विकसित मध्यप्रदेश @2047 का औद्योगिक संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मध्यप्रदेश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की व्यवस्था लागू है… राज्य सरकार के इन सभी प्रयासों से एमपी का अर्थ बदल गया है…एमपी अर्थात् मोर प्रॉफिट, मेगा प्रॉफिट, मेगा प्रोजेक्ट। ऐसे में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग परियोजना ग्वालियर-चंबल अंचल के आर्थिक विकास के साथ मध्यप्रदेश को देश की टेलीकॉम विनिर्माण व्यवस्था में महत्वपूर्ण स्थान दिलाने की क्षमता रखती है। ग्वालियर टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के माध्यम से मध्यप्रदेश पारंपरिक उद्योगों से आगे बढ़कर नई पीढ़ी की तकनीक के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।

MP Telecom Manufacturing : MP का मतलब, मोर प्रॉफिट, मेगा प्रॉफिट, मेगा प्रोजेक्ट

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में यह पहल युवाओं के लिए रोजगार, उद्यमियों के लिए नए अवसर और देश के लिए तकनीकी आत्मनिर्भरता का नया आधार तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूरदर्शी नेतृत्व, देश को तकनीकी आत्मनिर्भरता और औद्योगिक विकास की नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रहा है।

MP Telecom Manufacturing : निवेशकों के लिए मध्यप्रदेश बन रहा आकर्षक गंतव्य

प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार करने की दिशा में मध्यप्रदेश निरंतर नए औद्योगिक अवसरों के द्वार खोल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रयास है कि उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण बनाने के साथ स्वीकृत योजनाओं को कम समय में जमीन पर उतारा जाए। मध्यप्रदेश देश का इकलौता राज्य है, जो बीते तीन साल में लगातार निवेशकों के विश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।राज्य में पहले रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की गईं। इनसे अर्थव्यवस्था में बदलाव आया। मध्यप्रदेश की ग्रोथ रेट जीडीपी 11 प्रतिशत से अधिक और औद्योगिक विकास दर 24 प्रतिशत से ऊपर निकल गई है।

MP Telecom Manufacturing : ग्वालियर बनेगा टेलीकॉम और नई तकनीक के निर्माण का बड़ा केंद्र

• पहले चरण में 25 औद्योगिक इकाइयों के ₹3,611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव
• 15,269 रोजगार की संभावना, 450.45 एकड़ में दूसरे चरण के विस्तार की शुरुआत
• दोनों चरणों की योजनाएं साकार होने पर 41 इकाइयों से 5,386 करोड़ निवेश
• 20,903 रोजगार अवसरों की क्षमता बढ़ेगी।

• ग्वालियर टीएमजेड का पहला चरण लगभग 170 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही
• 300 करोड़ की परीक्षण एवं प्रमाणन सुविधा का प्रावधान भी विभागीय प्रस्तुति में दर्शाया गया
• दूसरे चरण में 450.45 एकड़ का विस्तार, 16 औद्योगिक इकाइयों की संभावना
• इन इकाइयों से 5,634 रोजगार अवसरों की संभावना

• कुल 41 इकाइयों के माध्यम से लगभग ₹5,386 करोड़ का निवेश
• 20,903 रोजगार अवसरों की क्षमता तैयार हो सकती है
• एक ही स्थान पर विकसित होगी टेलीकॉम उद्योग की पूरी वैल्यू चेन

MP Telecom Manufacturing : इसमें निम्न प्रमुख क्षेत्र शामिल होंगे

  • सेमीकंडक्टर और उन्नत इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट।
  • ऑप्टिकल फाइबर, केबल और कनेक्टिविटी उपकरण।
  • कोर टेलीकॉम और ट्रांसमिशन उपकरण।
  • वायरलेस और अगली पीढ़ी के संचार सिस्टम।
  • 5G और 6G तकनीक।
  • सैटेलाइट कम्युनिकेशन यानी सैटकॉम।
  • नेटवर्किंग, ब्रॉडबैंड और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) उपकरण।
  • क्वांटम और अन्य उभरती संचार तकनीकें।

MP Telecom Manufacturing : निवेशकों को विशेष औद्योगिक प्रोत्साहन

  • विभागीय प्रस्तुति के अनुसार, पहले और दूसरे चरण के लिए विशेष पैकेज में निम्न सुविधाएं शामिल
  • पात्र भूमि नाममात्र ₹1 प्रीमियम पर उपलब्ध कराने का प्रावधान
  • भू-भाटक ₹1 प्रति वर्गमीटर प्रतिवर्ष निर्धारित करने और इसे 30 वर्षों तक स्थिर रखने की व्यवस्था
  • पात्र इकाइयों को स्टाम्प ड्यूटी और पंजीयन शुल्क की 100 प्रतिशत प्रतिपूर्ति का प्रावधान
  • पात्र इकाइयों को पांच वर्षों तक ₹2 प्रति यूनिट बिजली शुल्क में छूट दी जाएगी

MP Telecom Manufacturing : ग्वालियर से मध्यप्रदेश की नई औद्योगिक पहचान

  • फाइल वर्क से फील्ड वर्क की ओर बढ़ रहा मध्यप्रदेश
  • स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास के नए अवसर
  • तकनीकी आत्मनिर्भरता और भारत के घरेलू उत्पादन को मिलेगी मजबूती
  • आज टेलीकॉम उपकरण देश की डिजिटल व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार
  • ग्वालियर टीएमजेड इसी दिशा में निभा सकता है महत्वपूर्ण भूमिका
  • 5G, 6G, ऑप्टिकल फाइबर, सैटेलाइट संचार और अन्य आधुनिक उपकरणों के निर्माण को प्रोत्साहन
  • ग्वालियर की बेहतर कनेक्टिविटी बनेगी औद्योगिक विकास का आधार
  • ग्वालियर मध्यभारत में स्थित होने के कारण औद्योगिक और व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण
  • ग्वालियर की पहचान एक नए तकनीकी और औद्योगिक केंद्र के रूप में हो सकती है विकसित
  • इसका लाभ ग्वालियर-चंबल अंचल के साथ आसपास के क्षेत्रों को भी मिलेगा
  • मध्यप्रदेश में हर क्षेत्र की विशेषता के अनुसार बढ़ रहा औद्योगिक विकास
  • पहले चरण में 25 निवेशकों के ₹3,611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव और 15,269 रोजगार की संभावना
  • दूसरे चरण में 450.45 एकड़ क्षेत्र के विस्तार, 16 प्रस्तावित इकाइयों, ₹1,775 करोड़ के निवेश प्रस्ताव और 5,634 रोजगार अवसरों की योजना

ये भी जानिए : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की एक मेज पर बैठक, Rahul Gandhi ने मोदी पर कसा तंज; बोले- कांग्रेस होती तो PM भी साथ बैठते

Malaysia घूमने का प्लान है तो जान लें ये खबर, 1 जनवरी से भारतीयों के लिए बदलेगा बड़ा नियम

Malaysia: मलेशिया घूमने जाने की तैयारी कर रहे भारतीय यात्रियों के लिए…

CG: Top 10

CG: 1. रूस में फंसे छत्तीसगढ़ के 2 युवक, बहन का आरोप-…

MP: Top 10

MP: 1. जबलपुर में पुराने विवाद पर नाबालिगों ने युवक को घेरकर…

Chanakya Niti: इन 2 चीजों से डरने वाले कभी नहीं हो पाते सफल, आचार्य चाणक्य ने बताई बड़ी वजह

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य भारतीय इतिहास के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और कुशल…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 20 नवंबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

Sports : MP में मोहन सरकार, खेलों को मिल रहा विस्तार, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ी प्रदेश की साख

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Sports MP : भोपाल, मध्यप्रदेश अब सिर्फ विकास और…

Muslim Population : दुनिया की धार्मिक आबादी का बदलता गणित, इस्लाम 2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म होगा ?

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Muslim Population : दुनिया के धार्मिक जनसांख्यिकीय परिदृश्य में…