रिपोर्ट- कमलेश चौबे
MP Sports Hub : भोपाल, मध्यप्रदेश विकास के हर मोर्चे पर अपनी नई पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है… और अब खेलों के मैदान में भी प्रदेश ने एक बड़ी छलांग लगाई है. भोपाल के बरखेड़ा नाथू में अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर के पहले चरण का उद्घाटन प्रदेश के खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बड़ी उपलब्धि है… मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया की मौजूदगी में मिली इस सौगात से मध्यप्रदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं का नया अध्याय शुरू हुआ है…करीब 900 करोड़ रुपये की लागत से विकसित हो रहे इस खेल परिसर से प्रदेश को स्पोर्ट्स हब बनाने का सपना कितना मजबूत होगा.
MP Sports Hub : डॉ. मोहन के स्पोर्ट्स विजन, बदलेगी तस्वीर
एक साथ विकास के कई आयाम तय कर रहे मध्यप्रदेश के हिस्से में एक और बड़ी कामयाबी जुड़ गई है… भोपाल के बरखेड़ा नाथू में तैयार हो रहा अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर..प्रदेश के खेल भविष्य को नई दिशा देने की तैयारी में है.. पहले चरण के उद्घाटन के साथ ही मध्यप्रदेश के खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ी मजबूती मिली है… मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया की मौजूदगी में इस नए स्पोर्ट्स हब की शुरुआत हुई…
MP Sports Hub : बरखेड़ा नाथू खेल परिसर
•136 से 137 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रहा खेल परिसर
•कुल लागत लगभग 900 करोड़ रुपये
•FIH कैटेगरी-1 अंतरराष्ट्रीय मानकों वाला हॉकी मैदान तैयार
•हॉकी स्टेडियम की दर्शक क्षमता करीब 4 हजार
•चरणबद्ध तरीके से होगा खेल परिसर का विस्तार
•एथलेटिक्स, इंडोर और जलीय स्टेडियम की तैयारी
•क्रिकेट, टेनिस और घुड़सवारी की सुविधाएं भी योजना में शामिल
MP Sports Hub : करीब 900 करोड़ रुपये की लागत से विकसित हो रहा ये खेल परिसर 137 एकड़ में आकार ले रहा है… यहां तैयार हॉकी स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय FIH कैटेगरी-1 मानकों के अनुरूप है… करीब चार हजार दर्शकों की क्षमता वाला ये मैदान प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय हॉकी आयोजनों की मेजबानी का अवसर दे रहा है… खास बात ये है कि उद्घाटन से पहले ही इस परिसर में महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले खेले जा रहे हैं… आने वाले समय में एथलेटिक्स, इंडोर और जलीय स्टेडियम के साथ क्रिकेट, टेनिस और घुड़सवारी जैसी सुविधाएं भी इस परिसर का हिस्सा बनेंगी.
MP Sports Hub : खेल का नया मैदान तैयार, अब मेडल की बारी
इस बड़ी सौगात पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है… मुख्यमंत्री का कहना है कि भोपाल के हॉकी स्टेडियम और पूरे स्पोर्ट्स एरीना में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं… जो प्रदेश में खेलों के विस्तार का मील का पत्थर साबित होंगी…
MP Sports Hub : खेल क्रांति से आत्मनिर्भर बनेगा मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश में खेलों का दायरा लगातार बढ़ रहा है… प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर के 18 खेलों की 11 आवासीय अकादमियां संचालित हैं… खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं देने के प्रयासों का असर प्रतियोगिताओं में भी दिखाई दे रहा है… पिछले तीन वर्षों में प्रदेश के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 201 पदक अपने नाम किए हैं.
MP में खेलों का बढ़ता दायरा
18 अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल
11 आवासीय खेल अकादमियां
तीन वर्षों में 201 अंतरराष्ट्रीय पदक
एशियन गेम्स 2026 में 5 स्वर्ण, 4 रजत, 2 कांस्य पदक का दावा
हर विधानसभा क्षेत्र में मल्टीपर्पस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित करने की योजना
सरकार का लक्ष्य सिर्फ बड़े शहरों तक खेल सुविधाएं सीमित रखना नहीं है… बल्कि प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में मल्टीपर्पस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित करने की योजना भी है… ताकि गांवों और कस्बों की प्रतिभाओं को भी बेहतर मैदान, प्रशिक्षण और आगे बढ़ने के अवसर मिल सकें… यानी नजर सिर्फ स्टेडियम बनाने पर नहीं… बल्कि नई खेल प्रतिभाओं को तराशने पर भी है…बरखेड़ा नाथू का अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर मध्यप्रदेश के खेल भविष्य के लिए नई संभावनाओं का द्वार खोल रहा है… अब चुनौती इन विश्वस्तरीय सुविधाओं को अंतरराष्ट्रीय पदकों में बदलने की है… क्योंकि किसी भी खेल परिसर की असली पहचान उसकी भव्यता से नहीं… बल्कि वहां से निकलने वाले चैंपियनों से बनती है.
Read More : AI Courts : अदालतों पर मुकदमों का बोझ, न्याय में AI की जरूरत पर जोर, सुविधा और चुनौतियों पर मंथन


