,

Young Thinkers Conclave 2026 : युवाओं को दिशा, देश को नई गति,यंग थिंकर्स कॉन्क्लेव, भविष्य गढ़ने का मंच

Young Thinkers Conclave 2026 CM Mohan

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव

Young Thinkers Conclave 2026 : भोपाल, युवा किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत होते हैं… उनकी सोच, ऊर्जा, नवाचार और संकल्प समाज को नई दिशा देने की क्षमता रखते हैं… लेकिन केवल सपने देखना काफी नहीं, उन सपनों को साकार करने के लिए लक्ष्य के प्रति समर्पण, निरंतर मेहनत और खुद को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता भी जरूरी है… इसी सोच के साथ यंग थिंकर्स कॉन्क्लेव-2026 युवाओं को प्रेरित करने, उनकी सोच को दिशा देने और प्रतिस्पर्धा के दौर में खुद को सक्षम बनाने का मंच बना…

Young Thinkers Conclave 2026 : यंग थिंकर्स कॉन्क्लेव-2026, युवा सोच, संकल्प, भविष्य की दिशा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं को सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि लक्ष्य के प्रति फोकस्ड रहना होगा… खुद को योग्य बनाना होगा… और अपनी मेहनत, प्रतिभा और क्षमता के दम पर प्रतिस्पर्धियों से आगे निकलना होगा…क्योंक युवा देश और समाज में परिवर्तन लाते हैं.. हम प्रदेश के युवाओं की असीम ऊर्जा, योग्यता, उनके कौशल, हुनर, नवाचारी सोच और उनकी कार्य दक्षता का उपयोग मध्यप्रदेश के विकास में योगदान करने के लिए युवाओं को हरसंभव अवसर उपलब्ध करा रहे हैं… आपको बता दें कि इस तीन दिवसीय आयोजन में देश के 26 राज्यों से चयनित लगभग 350 युवा विद्वान, अचीवर्स, कलाकार और लेखक भाग ले रहे हैं.

Young Thinkers Conclave 2026 : यंग थिंकर्स कॉन्क्लेव, भविष्य गढ़ने का मंच

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शुक्रवार को ग्वालियर में यंग थिंकर्स कन्फ्लुअंस-2026 समारोह में युवाओं से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दौर में भारत विश्व का सबसे युवा देश है और यह हमारी पूंजी भी है, लेकिन युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति फोकस्ड होने और प्रतिस्पर्धियों से आगे निकलने के लिए खुद को योग्य बनाना होगा। इसके लिए युवाओं को सही दिशा दिखाने की आवश्यकता है।

यंग थिंकर्स कन्फ्लुअंस-2026 का उद्देश्य भी यही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तीन दिवसीय आयोजन में भारतीय ज्ञान परम्परा, दर्शन सहित 300 से अधिक विषयों पर वैचारिक मंथन होगा। उन्होंने कहा कि भारत ही दुनिया में एकमात्र देश है, जो हर तरह के विचारों और धारणाओं का स्वागत करता है। यहां विचारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है और यह हमारी खूबी भी है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने तीन दिवसीय ‘थिंकर्स कॉन्फ्लुएंस-2026’ की सराहना करते हुए कहा कि देश भर से पंजीयन और चयन प्रक्रिया के माध्यम से चुने गए 300 युवाओं के विचारों का यह संकलन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को सिद्ध करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम प्रदेश के युवाओं की असीम ऊर्जा, योग्यता, उनके कौशल, हुनर, नवाचारी सोच और उनकी कार्य दक्षता का उपयोग मध्यप्रदेश के विकास में करने के लिए युवाओं को हरसंभव अवसर उपलब्ध कराएंगे।

हमने अगले वर्ष को युवा वर्ष घोषित किया है। युवाओं के कल्याण के लिए हमारी सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। युवा वर्ष में हम योजनाबद्ध रूप से अपने प्रयासों को और भी गति देंगे।

Young Thinkers Conclave 2026 : यंग थिंकर्स कॉन्क्लेव-2026

• यंग थिंकर्स कॉन्क्लेव-2026 का उद्देश्य युवाओं को सही दिशा देना।
• युवा समाज और देश में परिवर्तन लाने की ताकत।
• स्पष्ट लक्ष्य ही सफलता की पहली सीढ़ी, लक्ष्य के प्रति फोकस और समर्पण जरूरी।
• प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने के लिए खुद को योग्य बनाना होगा।

• कौशल और क्षमता विकास पर जोर, चुनौतियों को अवसर में बदलने की प्रेरणा।
• युवा केवल नौकरी तलाशें नहीं, अवसर पैदा करने वाले बनें।
• नवाचार और सकारात्मक सोच से समाज में बदलाव।
• युवा शक्ति से विकसित भारत और विकसित मध्यप्रदेश का निर्माण।

• हमने अगले वर्ष को युवा वर्ष घोषित किया है- मुख्यमंत्री
• ‘युवाओं के कल्याण के लिए हमारी सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं’
• ‘युवा वर्ष में हम योजनाबद्ध रूप से अपने प्रयासों को और भी गति देंगे’

इस तीन दिवसीय आयोजन में देश के 26 राज्यों से चयनित लगभग 350 युवा विद्वान, अचीवर्स, कलाकार और लेखक भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की विविधताओं से परिपूर्ण संस्कृति में वसुधैब कुटुम्बकम का भाव है। हमारी संस्कति सबको जोड़ती है।

ये भी जानिए : Bhopal: CM डॉ. मोहन यादव ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

Salman Khan ने किया ‘दबंग 4’ का ऐलान, लेकिन नहीं बनेगी ‘बजरंगी भाईजान 2’; बताई सीक्वल न बनाने की वजह

Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि:…

CG: स्कूल में बच्चों से कराई मजदूरी; पढ़िए छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, रायपुर…

MP: भोपाल में आज भारत-कोरिया के बीच हॉकी मुकाबला, पढ़िए मध्य प्रदेश की Top 10 News

MP: 1. महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: आज भारत का मुकाबला कोरिया से…

Aaj Ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal: 21 नवंबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Malaysia घूमने का प्लान है तो जान लें ये खबर, 1 जनवरी से भारतीयों के लिए बदलेगा बड़ा नियम

Malaysia: मलेशिया घूमने जाने की तैयारी कर रहे भारतीय यात्रियों के लिए…