,

कांकेर: परलकोट क्षेत्र में चोरी करने वाली शातिर महिला चोरनी गिरफ्तार

Kanker: A cunning female thief who committed theft in Paralkot area has been arrested

रिपोर्टर: प्रशांत जोशी


कांकेर जिले के गोंडाहुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने परलकोट क्षेत्र में घर-घर घूमकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली एक शातिर महिला चोरनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी महिला के पास से करीब 6 लाख रुपये के गहने, 4 लाख से अधिक नकद राशि और एक स्कूटी जब्त की गई है।

खास तरीका अपनाकर देती थी चोरी को अंजाम

पुलिस के अनुसार, महिला भीख मांगने और बीमारी के नाम पर मदद मांगने के बहाने घरों में प्रवेश करती थी। इसके साथ ही वह घर की रेकी भी करती थी और जब मकान खाली मिलता, तो वहां चोरी की वारदात को अंजाम देती।

महिला ने परलकोट क्षेत्र के कई गांवों में लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था, जिससे इलाके में दहशत का माहौल था। लेकिन पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए महिला को सुरक्षित ढंग से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

गोंडाहुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम ने सूचनाओं के आधार पर महिला को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपनी चोरी की वारदातों को कबूल किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी का माल भी बरामद कर लिया है।

जेल भेजी गई आरोपी

पुलिस ने सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर महिला आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि क्या इस महिला का किसी अंतरराज्यीय गिरोह से संबंध है या वह अकेले ही वारदात को अंजाम देती थी।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 6 सितंबर 2026, रविवार का दिन मेष से मीन

UNESCO Tentative List : शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, UNESCO की Tentative List में शामिल

जयपुर। राजस्थान की समृद्ध कला, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर

Gold Silver Price: सोने- चांदी के रेट में गिरावट, जानें आज का भाव

Gold Silver Price: देश के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में

Ambikapur Ragging Case: प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग का आरोप, 11वीं के दो छात्रों का सिर फोड़ा

Ambikapur Ragging Case: अंबिकापुर के गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित प्रयास आवासीय

Mahasamund Road Condition: बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, NH-53 पर घंटों चक्काजाम

Mahasamund Road Condition: महासमुंद जिले में Mahasamund Road Condition को लेकर ग्रामीणों