,

MP IAS TRANSFER : 11 IAS अफसरों का तबादला, सागर कमिश्नर नेहा मारव्या हटाई गईं, कई को अतिरिक्त प्रभार

mp ias transfer-2026-new-posting

by: vijay yadav

MP IAS TRANSFER : भोपाल, मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों की पदस्थापना को लेकर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शासन की ओर से 5 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यह पदस्थापन आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेगा।

आदेश के मुताबिक श्री अनिल सुचारी (2006 बैच) को आयुक्त, सागर संभाग के पद से स्थानांतरित कर प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश भंडार गृह निगम, भोपाल बनाया गया है। वहीं श्री दिलीप कुमार (2008 बैच) को आयुक्त, उद्योग, मध्यप्रदेश तथा लघु उद्योग निगम के अतिरिक्त प्रभार से हटाकर आयुक्त, सागर संभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी क्रम में श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव (2009 बैच) को प्रमुख राजस्व आयुक्त के पद से हटाकर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, राजस्व विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पास अब तक राजस्व विभाग के पदेन सचिव और आयुक्त, भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त का अतिरिक्त प्रभार भी था।

MP IAS TRANSFER : सतेंद्र सिंह को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

श्री सतेंद्र सिंह (2009 बैच) को सचिव, मध्यप्रदेश शासन, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग तथा सचिव, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही उन्हें आयुक्त, अनुसूचित जाति विकास, प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम और आयुक्त-सह-संचालक, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण का प्रभार भी सौंपा गया है।

श्रीमती नेहा मारव्या सिंह (2011 बैच) की पदस्थापना में भी बदलाव किया गया है। उन्हें प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम, भोपाल बनाया गया है।

MP IAS TRANSFER : निधि निवेदिता को राजस्व विभाग की अहम जिम्मेदारी

सुश्री निधि निवेदिता (2012 बैच) को वर्तमान दायित्वों से स्थानांतरित करते हुए वि.क.अ.-सह-प्रमुख राजस्व आयुक्त, मध्यप्रदेश, भोपाल तथा आयुक्त, भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त, मध्यप्रदेश, ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वहीं श्री अनुराग वर्मा (2012 बैच) को प्रबंध संचालक, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है।

श्री मयंक अग्रवाल (2013 बैच) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, विकसित भारत-रोजगार गारंटी आजीविका मिशन (ग्रामीण)-VB-GRAMG तथा मिशन संचालक, समग्र नर्मदा मिशन, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

श्री संदीप जी.आर. (2013 बैच) को वि.क.अ.-सह-आयुक्त, महिला एवं बाल विकास, मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी के साथ अटल बिहारी वाजपेयी बाल आरोग्य एवं पोषण मिशन के मिशन संचालक, महिला एवं बाल विकास विभाग के पदेन अपर सचिव तथा महिला वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

MP IAS TRANSFER : अवि प्रसाद और नेहा जैन को भी नई जिम्मेदारी

श्री अवि प्रसाद (2014 बैच) को प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भोपाल बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

वहीं सुश्री नेहा जैन (2018 बैच) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, स्मार्ट सिटी उज्जैन तथा अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम, उज्जैन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

MP IAS TRANSFER : इन IAS अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

शासन आदेश में कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को वर्तमान दायित्वों के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी दी गई हैं।

श्री रघुराज एम.आर. (2004 बैच), सचिव, श्रम विभाग को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

श्री तरुण राठी (2010 बैच), आयुक्त, आदिवासी विकास को संचालक, आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं, प्रबंध संचालक MAPCET तथा संचालक, आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

श्री कुमार पुरुषोत्तम (2012 बैच) को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ आयुक्त, उद्योग, मध्यप्रदेश तथा प्रबंध संचालक, लघु उद्योग निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

श्रीमती शीतला पटले (2014 बैच), सचिव, मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग को श्रम आयुक्त, मध्यप्रदेश, इंदौर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वहीं सुश्री अनिशा श्रीवास्तव (2021 बैच), कार्यकारी संचालक, मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम, क्षेत्रीय कार्यालय ग्वालियर को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ग्वालियर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल के हस्ताक्षर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ये सभी व्यवस्थाएं आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी। माना जा रहा है कि प्रशासनिक कामकाज में बेहतर समन्वय और विभागीय जिम्मेदारियों के पुनर्गठन के लिहाज से यह फेरबदल महत्वपूर्ण है।

Gold Silver Price: सोने- चांदी के रेट में गिरावट, जानें आज का भाव

Gold Silver Price: देश के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में

Ambikapur Ragging Case: प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग का आरोप, 11वीं के दो छात्रों का सिर फोड़ा

Ambikapur Ragging Case: अंबिकापुर के गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित प्रयास आवासीय

Mahasamund Road Condition: बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, NH-53 पर घंटों चक्काजाम

Mahasamund Road Condition: महासमुंद जिले में Mahasamund Road Condition को लेकर ग्रामीणों

Kannauj Accident: कन्नौज हादसे पर मुख्यमंत्री योगी गंभीर, घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश

रिपोर्ट- वंदना रावत Kannauj Accident उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने

Krishna Janmashtami Ujjain : भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से साहस, कर्तव्य और मित्रता की सीख: CM डॉ. मोहन यादव

रिपोर्ट — विशाल दुबे Krishna Janmashtami Ujjain : उज्जैन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Vaibhav Suryavanshi के पास इतिहास रचने का मौका, टूट सकता है सबसे युवा T20I शतक का रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट में अपनी