BY: Yoganand Shrivastva
Bulandshahr News उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पत्नी अर्चना पंडा से कथित मारपीट के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, शिकायत के आधार पर मारपीट और गाली-गलौज से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Bulandshahr News मामला उस समय सामने आया जब गुड्डू पंडित और उनकी पत्नी अर्चना पंडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में पूर्व विधायक अपनी पत्नी के बाल पकड़कर मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, महिला भी उनके ऊपर झाड़ू से हमला करती दिखाई देती हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू की।
Bulandshahr News अर्चना पंडा कांग्रेस से जुड़ी हुई हैं और महिला कांग्रेस में प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी संभालने का दावा किया गया है। घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
सीओ सिटी ने दी FIR दर्ज होने की जानकारी
Bulandshahr News सीओ सिटी प्रखर पांडेय के अनुसार, पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मारपीट और गाली-गलौज से जुड़ी धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो समेत अन्य तथ्यों को भी जांच का हिस्सा बनाया जा सकता है।
गुड्डू पंडित सपा और बसपा के टिकट पर दो बार विधायक रह चुके हैं। इससे पहले भी उनके खिलाफ एक मामले में कार्रवाई हो चुकी है और विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट से उन्हें सजा मिलने की बात सामने आई थी। फिलहाल पत्नी से कथित मारपीट का ताजा मामला पुलिस जांच के अधीन है।


