India vs Pakistan : सेमीफाइनल के लिए टीम इंडिया ने जगह की पक्की,हेड टू हेड में टीम इंडिया पाकिस्तान पर रही है हावी
India vs Pakistan : विमेंस एशिया कप 2026 के 9वें मुकाबले में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होगा…जिसका इंतजार सभी फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं… भारतीय टीम के लिए अब तक टूर्नामेंट में सब कुछ सही रहा है…टीम इंडिया का हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में अभी तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है..भारत अपने दोनों मुकाबले जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह बना चुका है, बता दें कि हरमनप्रीत कौर 150वीं बार टी-20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान उतरेंगी, वे इस मुकाम तक पहुंचने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनेंगी… विमेंस एशिया कप 2026 में टीम इंडिया पिछले 4 मैचों से अजेय है, पाकिस्तान ने आखिरी बार अक्टूबर 2022 में एशिया कप के मुकाबले में ही भारत के खिलाफ जीत दर्ज की थी, यह एशिया कप टी-20 में भारत के खिलाफ उसकी इकलौती जीत भी है…
India vs Pakistan : आज बाजी कौन मारेगा? टीम इंडिया निश्चित तौर पर जीत की मजबूत दावेदार मानी जा रही है, लेकिन पाकिस्तान को हल्के में लेना बड़ी गलती होगी, भारत को शुरुआत से ही आक्रामक लेकिन समझदारी भरा क्रिकेट खेलना होगा। पावरप्ले में अच्छे रन और शुरुआती विकेट भारत को बढ़त दिला सकते हैं… पाकिस्तान की टीम बड़े मुकाबलों में अचानक शानदार प्रदर्शन करने के लिए जानी जाती है, उनकी कोशिश होगी कि भारत के टॉप ऑर्डर पर शुरुआत में ही दबाव बनाया जाए, अगर पाकिस्तान के गेंदबाज शुरुआती विकेट निकाल लेते हैं, तो मुकाबला बेहद रोमांचक हो सकता है… आज सबकी निगाहें दोनों टीमों के स्टार बल्लेबाजों और प्रमुख गेंदबाजों पर होंगी, लेकिन असकर ऐसा होता हि कि ऐसे मुकाबलों में बड़े नाम ही नहीं, बल्कि कोई युवा खिलाड़ी बाजी पलट देते है… आज इसी विषय पर चर्चा करेंगे, लेकिन उससे पहले हमारे गेस्टस् का परिचय करा देते है –
India vs Pakistan : विमेंस एशिया कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला खेला जाएगा, मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला होगा… भारत अपने दोनों मुकाबले जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह बना चुका है, बता दें कि हरमनप्रीत कौर 150वीं बार टी-20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान उतरेंगी, वे इस मुकाम तक पहुंचने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनेंगी… विमेंस एशिया कप 2026 में टीम इंडिया पिछले 4 मैचों से अजेय है, पाकिस्तान ने आखिरी बार अक्टूबर 2022 में एशिया कप के मुकाबले में ही भारत के खिलाफ जीत दर्ज की थी, यह एशिया कप टी-20 में भारत के खिलाफ उसकी इकलौती जीत भी है… बता दें कि दोनों टीमें टी-20 इंटरनेशनल में 17 बार भिड़ी हैं, इनमें भारत ने 14 मैचों में पाकिस्तान को हराया है। पाकिस्तान 3 मुकाबलें ही जीत सका है… ग्रुप में भारत 4 अंकों के साथ पहले और पाकिस्तान 2 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है, यह मैच जीतने पर पाकिस्तान टॉप-4 में पहुंच जाएगा, हारने की स्थिति में उसे अपने आखिरी लीग मैच में हॉन्गकॉन्ग को हराना होगा वरना पाकिस्तान बाहर हो जाएगा… टूर्नामेंट में भारत की ओर से ओपनर स्मृति मंधाना और स्पिनर दीप्ति शर्मा टॉप परफॉर्मर रही हैं, स्मृति मंधाना ने 2 मैचों में 193.24 के स्ट्राइक रेट से 143 रन बनाए हैं, उन्होंने पिछले मैच में 124 रन की पारी खेली थी… गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा हाईएस्ट विकेट टेकर रही हैं, उन्होंने 2 मैचों में सिर्फ 2.16 की इकोनॉमी से 6 विकेट चटकाए हैं…
read more : Gold Silver Price: सोने- चांदी के रेट में गिरावट, जानें आज का भाव


