Chanakya niti : आचार्य चाणक्य ने घर में शांति बनाए रखने के लिए कुछ जरूरी सलाह दी थी। उनका मानना था कि पति को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पत्नी को कुछ खास तरह के दोस्तों से दूर रखना चाहिए, जिनका प्रभाव वैवाहिक जीवन में परेशानी पैदा कर सकता है। आइए जानते हैं कि ये लोग कौन हैं।पति-पत्नी के बीच झगड़े होना आम बात है। कई पुरुष शिकायत करते हैं कि उनकी पत्नियां अनुचित मांगें करती हैं, जिससे लगातार झगड़े होते रहते हैं। चाणक्य का मानना था कि कभी-कभी समस्या की जड़ सिर्फ पति-पत्नी ही नहीं होते हैं।उन्होंने बताया कि पत्नियां अपने दोस्तों से आसानी से प्रभावित हो सकती हैं। घर में बेवजह का तनाव या झगड़ों से बचने के लिए उन्होंने सुझाव दिया कि पतियों को अपनी पत्नियों को कुछ खास तरह की दोस्ती से दूर रखना चाहिए। आइए जानते हैं वे किस तरह की संगति की बात कर रहे थे।
Chanakya niti : खराब चरित्र वाली महिला
चाणक्य के मुताबिक, पति को अपनी पत्नी को बुरी आदतों या संदिग्ध चरित्र वाली महिलाओं से दूर रखने की सलाह दी है। ऐसा कहने के पीछे उनका मानना था कि, ऐसी महिलाएं पारिवारिक मूल्यों का सम्मान नहीं करतीं और उनकी मित्रता मुसीबत ला सकती है।
Chanakya niti : धन-दौलत पर घमंड करने वाली महिलाएं
चाणक्य ने बताया था कि, पति को अपनी पत्नी को उस तरह की महिलाओं से दूर रखना चाहिए जो धन-दौलत पर घमंड करती हैं और अपने आगे किसी को भी कुछ नहीं समझती हैं। ऐसी महिलाओं को दिखावा करना पसंद होता है। उनसे दोस्ती करने से पत्नी के मन में अनुचित इच्छाएं पैदा हो सकती हैं जिससे आपकी शांति भी भंग हो सकती है।
Chanakya niti : गुस्सैल महिलाओं से रहे दूर
चाणक्य ने बताया था कि, ज्यादा गुस्सा करने वाली गुस्सैल स्वभाव की महिला से भी दूर रहना चाहिए। ये महिलाएं छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने के साथ झगड़ सकती हैं। ऐसी महिलाओं की संगति में पत्नी पर भी खराब असर पड़ सकता है,जो रिश्ते में खटास शांति भंग का कारण बन सकती है।
Chanakya niti : जलनशील महिलाओं से रहे दूर
आखिर में ईर्ष्यालु महिलाओं से पत्नी को दूर रखना चाहिए। ऐसी महिलाएं किसी की भी खुशी को बर्दाश्त नहीं कर पाते। ये आपके सामने तो मीठी-मीठी बातें करते हैं लेकिन पीठ पीछे साजिश रचते हैं।अगर आपकी पत्नी इनके करीब है तो आपकी निजी बातें सार्वजनिक हो जाती हैं और ये लोग इसका गलत इस्तेमाल आपको नुकसान पहुंचाने के लिए कर सकते हैं। चाणक्य की सलाह मानने से आप किसी तीसरे व्यक्ति को अपनी शादीशुदा जीवन में समस्या पैदा करने से रोक सकते हैं।
read more : Gold Silver Price: सोने- चांदी के रेट में गिरावट, जानें आज का भाव


