Passenger Transport Vision Summit 2026 : मध्यप्रदेश में यात्री परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुगम और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। Passenger Transport Vision Summit 2026 का आयोजन 11 और 12 सितंबर 2026 को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा। दो दिवसीय इस समिट में प्रदेश की भविष्य की परिवहन व्यवस्था, निजी क्षेत्र की भागीदारी और आधुनिक मोबिलिटी इकोसिस्टम को लेकर व्यापक चर्चा होगी।
समिट का मुख्य फोकस मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना पर रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।
Passenger Transport Vision Summit 2026 में परिवहन के भविष्य पर होगा मंथन
Passenger Transport Vision Summit 2026 में निजी बस ऑपरेटरों, नीति निर्माताओं, परिवहन प्राधिकरणों, बस निर्माताओं, टेक्नोलॉजी कंपनियों, निवेशकों और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों की भागीदारी होगी।
समिट का उद्देश्य मध्यप्रदेश में ऐसा यात्री परिवहन इकोसिस्टम विकसित करना है, जो बेहतर कनेक्टिविटी के साथ वित्तीय रूप से टिकाऊ, डिजिटल रूप से सक्षम और नागरिकों की जरूरतों के अनुरूप हो। इसके जरिए सरकार और उद्योग जगत के बीच सीधा संवाद और साझेदारी को बढ़ावा देने पर जोर रहेगा।
Passenger Transport Vision Summit 2026 : मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना रहेगी केंद्र में
Passenger Transport Vision Summit 2026 के केंद्र में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना होगी। इस पहल के जरिए प्रदेश में सार्वजनिक यात्री परिवहन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ावा देने की योजना है।
शत-प्रतिशत पीपीपी मॉडल के तहत बसों के संचालन और आधुनिक मोबिलिटी सिस्टम के विकास की संभावनाओं पर भी समिट में चर्चा होगी। इसका उद्देश्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में यात्री परिवहन को अधिक सुविधाजनक और प्रभावी बनाना है।
READ ONLY:
Passenger Transport Vision Summit 2026 : इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन मोबिलिटी से लेकर AI तक पर चर्चा
समिट में यात्री परिवहन से जुड़े कई उभरते क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इनमें इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन मोबिलिटी, इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम, डिजिटल टिकटिंग, फ्लीट मैनेजमेंट और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर प्रमुख हैं।
इसके अलावा AI एवं एनालिटिक्स, स्मार्ट बस स्टॉप, पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम, मोबिलिटी-एज-ए-सर्विस और परिवहन वित्त जैसे क्षेत्रों में संभावनाओं पर भी चर्चा होगी। इन तकनीकों के जरिए सार्वजनिक परिवहन को अधिक स्मार्ट और यात्री-केंद्रित बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।
Passenger Transport Vision Summit 2026 : निजी क्षेत्र और उद्योग जगत को मिलेंगे नए अवसर
Passenger Transport Vision Summit 2026 मोबिलिटी इंडस्ट्री से जुड़े संगठनों के लिए साझेदारी और निवेश का महत्वपूर्ण मंच साबित हो सकता है। निजी बस ऑपरेटरों से लेकर बस निर्माताओं, टेक्नोलॉजी कंपनियों, इंफ्रास्ट्रक्चर संस्थाओं और स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े संगठनों को सरकार की योजनाओं और आगामी जरूरतों को समझने का अवसर मिलेगा।
समिट में कंपनियां अपने तकनीकी समाधान प्रस्तुत करने के साथ पायलट प्रोजेक्ट और संभावित साझेदारियों पर भी चर्चा कर सकेंगी। इसके अलावा सरकारी अधिकारियों के साथ पूर्व निर्धारित वन-टू-वन बैठकों के जरिए संभावित सहयोग के रास्ते तलाशे जाएंगे।
Passenger Transport Vision Summit 2026 : स्वच्छ मोबिलिटी और डिजिटल ट्रांसपोर्ट पर रहेगा जोर
समिट में स्वच्छ और टिकाऊ यात्री परिवहन को लेकर भी विशेष चर्चा होगी। इलेक्ट्रिक वाहनों, हाइड्रोजन आधारित परिवहन और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को भविष्य की मोबिलिटी व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।
इसके साथ ही डिजिटल पेमेंट्स, टिकटिंग, AI आधारित रूट ऑप्टिमाइजेशन, फ्लीट टेक्नोलॉजी और पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम जैसे क्षेत्रों पर भी विशेषज्ञ विचार साझा करेंगे।
मोबिलिटी के 12 प्रमुख क्षेत्रों पर होगी चर्चा
Passenger Transport Vision Summit 2026 में मोबिलिटी से जुड़े 12 उच्च संभावनाओं वाले क्षेत्रों को समझने और उनमें निवेश की संभावनाओं पर विचार करने का अवसर मिलेगा। इनमें बस निर्माण, इलेक्ट्रिक एवं हाइड्रोजन मोबिलिटी, डिजिटल टिकटिंग, फ्लीट मैनेजमेंट, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, AI एवं एनालिटिक्स, स्मार्ट बस स्टॉप और पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम शामिल हैं।
इसके अलावा मोबिलिटी-एज-ए-सर्विस और परिवहन वित्त जैसे क्षेत्रों को भी भविष्य के परिवहन मॉडल के लिए महत्वपूर्ण माना गया है।
Passenger Transport Vision Summit 2026 : समिट से तय होंगे मोबिलिटी विकास के अहम लक्ष्य
दो दिवसीय समिट के जरिए मध्यप्रदेश में आधुनिक और भविष्य-केंद्रित परिवहन व्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण परिणामों की दिशा में काम किया जाएगा। इनमें Mobility Vision 2030 Roadmap, परिवहन क्षेत्र में PPP मॉडल को गति देना और डिजिटल-फर्स्ट मोबिलिटी फ्रेमवर्क तैयार करना शामिल है।
इसके साथ स्वच्छ मोबिलिटी को बढ़ावा देने, पायलट प्रोजेक्ट और निवेश के अवसर विकसित करने तथा सरकार और उद्योग के बीच सहयोग को मजबूत करने पर भी जोर रहेगा।
Passenger Transport Vision Summit 2026 : छह प्रमुख विषयों पर रहेगा विशेष फोकस
Passenger Transport Vision Summit 2026 में परिवहन व्यवस्था से जुड़े छह प्रमुख विषयों को चर्चा के केंद्र में रखा गया है। इनमें PPP आधारित मोबिलिटी, इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम, वित्तीय स्थिरता, स्वच्छ मोबिलिटी, एकीकृत टिकटिंग और बेहतर यात्री अनुभव शामिल हैं।
इन विषयों पर विशेषज्ञों और उद्योग प्रतिनिधियों के विचारों के आधार पर मध्यप्रदेश में यात्री परिवहन के भविष्य की रूपरेखा तैयार करने का प्रयास किया जाएगा।
Passenger Transport Vision Summit 2026 : प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप आधुनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में कदम
मध्यप्रदेश सरकार की यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधुनिक और सतत सार्वजनिक परिवहन के विजन तथा पीएम ई-बस सेवा जैसी राष्ट्रीय पहलों के अनुरूप बताई जा रही है। Passenger Transport Vision Summit 2026 के माध्यम से सरकार यात्री परिवहन को प्रदेश की कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास का महत्वपूर्ण आधार बनाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहती है।
इंदौर में होने वाला यह समिट केवल नीतिगत चर्चा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सरकार, उद्योग और तकनीकी क्षेत्र के बीच सहयोग के नए अवसर तलाशने का मंच भी बनेगा। समिट के जरिए मध्यप्रदेश में आने वाले वर्षों के लिए अधिक कनेक्टेड, स्वच्छ, डिजिटल और नागरिक-केंद्रित मोबिलिटी व्यवस्था की नींव मजबूत करने की कोशिश की जाएगी।
Read more : Chanakya niti : शादीशुदा जिंदगी में तनाव घोल सकती हैं पत्नी की ये 4 तरह की सहेलियां, पति आज ही रखें ध्यान


