,

Navneet Rana लाउडस्पीकर विवाद पर नवनीत राणा का तीखा बयान, बोलीं- त्योहारों से आपत्ति है तो पाकिस्तान चले जाएं

Navneet Rana

BY: Yoganand Shrivastva

Navneet Rana बीजेपी की पूर्व सांसद नवनीत राणा ने लाउडस्पीकर और हिंदू त्योहारों को लेकर चल रहे विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। एक एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने हनुमान चालीसा, दही हांडी, गणपति उत्सव, जेन-जी और विपक्षी नेताओं को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में त्योहारों और संस्कृति की परंपराएं लंबे समय से चली आ रही हैं।

जेन-जी और युवाओं को बताया बीजेपी के साथ

Navneet Rana नवनीत राणा ने दावा किया कि महाराष्ट्र की जेन-जी और युवाशक्ति बीजेपी के साथ है। उन्होंने सायन में आयोजित दही हांडी कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि यह जेन-जी की दही हांडी है। उनके मुताबिक युवा पहले भी बीजेपी के साथ थे और आगे भी पार्टी के साथ रहेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की ओर से गोविंदा पथकों से जुड़े युवाओं के लिए सरकारी नौकरी और आरक्षण की पहल का भी जिक्र किया।

हनुमान चालीसा और लाउडस्पीकर को लेकर साधा निशाना

Navneet Rana नवनीत राणा ने कहा कि अब महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा पढ़ने या बजाने के लिए किसी को जेल नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा की आवाज दूर तक पहुंचनी चाहिए। डीजे विवाद पर उन्होंने कहा कि यदि डीजे पर रोक की बात होती है तो सभी तरह के लाउडस्पीकर को लेकर समान नियम होने चाहिए। उन्होंने मस्जिदों में अजान के लिए इस्तेमाल होने वाले लाउडस्पीकर का भी मुद्दा उठाया।

त्योहारों को लेकर आपत्ति पर दिया विवादित बयान

Navneet Rana गणपति उत्सव के दौरान लाउडस्पीकर की समय-सीमा बढ़ाने को लेकर वारिस पठान की आपत्ति पर नवनीत राणा ने कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर किसी को हिंदू त्योहारों और उनकी आवाज से आपत्ति है तो वह पाकिस्तान चले जाएं। उन्होंने कहा कि भारत में देश की संस्कृति, नियमों और परंपराओं के मुताबिक ही चीजें चलेंगी।

इसके अलावा सहारनपुर में मस्जिद से जुड़े मामले पर असदुद्दीन ओवैसी की टिप्पणी को लेकर भी उन्होंने निशाना साधा। वहीं, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और ओवैसी पर उन्होंने मिलीभगत का आरोप लगाते हुए दोनों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की।

Read this: Chanakya Niti: जिंदगी में कभी इन 3 चीजों को लेकर न करें शर्म, चाणक्य की सीख बदल सकती है सोच

Gold Silver Price: सोने- चांदी के रेट में गिरावट, जानें आज का भाव

Gold Silver Price: देश के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में

Ambikapur Ragging Case: प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग का आरोप, 11वीं के दो छात्रों का सिर फोड़ा

Ambikapur Ragging Case: अंबिकापुर के गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित प्रयास आवासीय

Mahasamund Road Condition: बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, NH-53 पर घंटों चक्काजाम

Mahasamund Road Condition: महासमुंद जिले में Mahasamund Road Condition को लेकर ग्रामीणों

Kannauj Accident: कन्नौज हादसे पर मुख्यमंत्री योगी गंभीर, घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश

रिपोर्ट- वंदना रावत Kannauj Accident उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने

Krishna Janmashtami Ujjain : भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से साहस, कर्तव्य और मित्रता की सीख: CM डॉ. मोहन यादव

रिपोर्ट — विशाल दुबे Krishna Janmashtami Ujjain : उज्जैन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Vaibhav Suryavanshi के पास इतिहास रचने का मौका, टूट सकता है सबसे युवा T20I शतक का रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट में अपनी

India-Pakistan: दुबई में किसका चलेगा राज? पिच रिपोर्ट और आंकड़े बढ़ाएंगे रोमांच

India-Pakistan: भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें 5 सितंबर को महिला