तहव्वुर राणा की हिरासत 12 दिन के लिए बढ़ी, एनआईए कोर्ट का आदेश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा की हिरासत अवधि बढ़ा दी गई है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से उसे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कोर्ट ले जाया गया, जहां उसकी हिरासत को 12 दिनों के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

तहव्वुर राणा कौन है?

तहव्वुर हुसैन राणा 26/11 के मुंबई हमले की साजिश में शामिल प्रमुख आरोपियों में से एक है। वह हमले के मास्टरमाइंड डेविड कोलमैन हेडली का बेहद करीबी दोस्त है। दोनों की दोस्ती स्कूल के दिनों से चली आ रही थी। बाद में हेडली ने खुद स्वीकार किया था कि वह पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करता था।

2008 में हुए इस भयावह आतंकी हमले ने पूरे भारत को झकझोर दिया था। पाकिस्तान में प्रशिक्षित 10 आतंकियों ने मुंबई के कई व्यस्त स्थानों पर हमला किया था, जिसमें 160 से अधिक लोग मारे गए और 200 से ज्यादा घायल हुए थे।

तहव्वुर राणा का जीवन परिचय

तहव्वुर राणा मूलतः पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के चिचावतनी शहर का निवासी है, जहां उसका जन्म 12 फरवरी 1961 को हुआ था। उसने चिकित्सा क्षेत्र में शिक्षा प्राप्त की और पाकिस्तानी सेना में डॉक्टर के तौर पर सेवा दी। बाद में वह अपनी पत्नी के साथ अमेरिका के शिकागो शहर में बस गया। वहां उसने एक इमिग्रेशन सर्विस कंपनी शुरू की और इसी दौरान कनाडा की नागरिकता भी प्राप्त कर ली।

PM नहीं भगवान, सवाल पूछना गुनाह? पहलगाम हमले पर सियासी आग में जल रही लोकगायिका नेहा

Emergency 1975 : आपातकाल का सच, यदि वो कठोर कदम न उठता, तो क्या होता?

Emergency 1975 : आपातकाल की पृष्ठभूमि और उस दौर की चुनौतियां (डॉ

ICAI CA Intermediate Result 2026 जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; पास प्रतिशत और मेरिट लिस्ट भी उपलब्ध

ICAI CA Intermediate Result 2026 : नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स

Plastic Pollution Awareness: हल्द्वानी की महिलाएं बनीं पर्यावरण संरक्षण की मिसाल

Plastic Pollution Awareness: जूट बैग और कूड़ा पृथक्करण के जरिए प्लास्टिक के

Atlas Moth: 99% लोग खा गए धोखा! सांप नहीं, निकला कुदरत का अद्भुत जीव

Atlas Moth: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर ने लोगों को किया हैरान

MP TOP 10: राजनीति, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी अहम अपडेट्स

1. MP TOP 10: बरगी क्रूज हादसे की जांच में अधिकारियों के

CG TOP 10: राजनीति, शिक्षा, खेल और कानून से जुड़ी अहम अपडेट्स

1. CG TOP 10: कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए राहुल गांधी