,

बेमेतरा: समितियों में नहीं मिल रहा डीएपी खाद, किसान परेशान

Bemetara: DAP fertilizer is not available in committees, farmers are upset

लोकेशन: बेमेतरा | रिपोर्टर: संजू जैन

बेमेतरा जिले के कई सूवा सहकारी समितियों में डीएपी खाद की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। किसानों को बोवाई के बाद खाद की जरूरत है, लेकिन समय पर खाद न मिलने से उनकी परेशानियां बढ़ती जा रही हैं।

किसान सुबह से ही स्थानीय सहकारी समितियों के बाहर लाइन लगाकर खाद का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही खाद की गाड़ी आती है, भारी भीड़ और अफरा-तफरी मच जाती है। किसानों का आरोप है कि उन्हें भरपूर मात्रा में डीएपी खाद नहीं मिल पा रही है, जिससे उनकी खेती प्रभावित हो रही है।

लोलेसरा सेवा सहकारी समिति में किसानों ने बताया कि जब वे डीएपी खाद लेने पहुंचे तो उन्हें तीन से चार दिन बाद आने को कह दिया गया। इससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है। किसानों का कहना है कि यदि समय पर खाद उपलब्ध नहीं कराई गई, तो उनकी फसलें प्रभावित होंगी और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

किसानों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द खाद उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि समय पर बोवाई और खेती का काम पूरा हो सके।

Bhopal: स्वदेशी अपनाकर ही 2047 तक आत्मनिर्भर बन सकता है भारत: सुरेंद्र शर्मा

Bhopal: भारत को वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं…

दिल्ली में आज Diljit Dosanjh का शो, रात 10 बजे तक चलेगा कार्यक्रम; पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Diljit Dosanjh : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर गायक और अभिनेता दिलजीत…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें. 1. रायपुर के आसमान में आज…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. प्यारे मियां सेक्स स्कैंडल:…