छुरा स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही से गर्भवती महिला की मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Pregnant woman dies due to negligence in Chhura health center

परिजनों ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

रिपोर्टर: लोकेश्वर सिन्हा
लोकेशन: गरियाबंद

गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। इलाज में देरी के कारण एक गर्भवती महिला, ममता गोंड (27 वर्ष) की मौत हो गई। इस घटना के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं और परिजनों ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

घटना का विवरण

परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह 9 बजे ममता गोंड की तबीयत बिगड़ने पर महतारी एक्सप्रेस एंबुलेंस सेवा को कॉल किया गया था। लेकिन घंटों बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची। तब तक ममता की हालत बिगड़ती चली गई। जैसे-तैसे परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा लेकर पहुंचे, लेकिन यहां भी लापरवाही का सिलसिला जारी रहा।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद ममता को आधे घंटे तक कोई इलाज नहीं मिला। परिजनों ने बताया कि ममता उस समय तक जिंदा थी और समय रहते इलाज मिल जाता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी।

चिकित्सक का पक्ष

इस संबंध में स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. डी.एस. निषाद ने कहा कि वे ओपीडी में मरीज देख रहे थे और जैसे ही सूचना मिली, तुरंत ममता के पास पहुंचे। लेकिन तब तक महिला मृत पाई गई थी।

परिजनों का आक्रोश

ममता के परिजनों ने एंबुलेंस सेवा और स्वास्थ्य केंद्र प्रशासन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि समय पर एंबुलेंस और इलाज उपलब्ध होता तो ममता की जान बचाई जा सकती थी। परिजनों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

इस दुखद घटना ने छुरा स्वास्थ्य केंद्र समेत जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविकता को उजागर कर दिया है। जहां एक ओर सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. खजुराहो में पारा 46.8°C

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. खजुराहो में पारा 46.8°C

Chanakya Niti : पति से कभी साझा न करें ये 5 बातें, रिश्तों में बनी रहेगी समझदारी और संतुलन

Chanakya Niti : भारतीय इतिहास के सबसे महान नीति-निर्माताओं और विद्वानों में

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 19 मई 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण

Middle East Tension : खाड़ी में युद्ध के फिर आसार ,अमेरिका की ईरान को चेतावनी

Middle East Tension : मिडिल-ईस्ट में फिर तनातनी,जंग से हलाकान, दुनिया परेशान

Bhopal : चिकित्सा व्यवसाय नहीं, मानव सेवा का है माध्यम – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चिकित्सा क्षेत्र को

Bhopal: काम को पहले समझें, टीम से बेहतर समन्वय करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल

Chhattisgarh Visit : अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पर सियासत तेज, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Chhattisgarh Visit : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय छत्तीसगढ़

Haridwar में सनसनी: हर की पैड़ी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने दबोचा सिरफिरा आरोपी

Haridwar उत्तराखंड के पवित्र तीर्थ स्थल हरिद्वार से एक बेहद चौंकाने वाली

Sheikhpura: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों का भारी हंगामा; अवैध क्लीनिकों पर उठे सवाल

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura बिहार के शेखपुरा जिले से एक दर्दनाक और आक्रोशित