DVC मैथन ने मनाया 78वां स्थापना दिवस, परियोजना प्रमुख ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

कन्हैया कुमार /धनबाद

धनबाद: (निरसा)।डीवीसी मैथन ने सोमवार सुबह अपना 78वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर, परियोजना प्रमुख एसपी सिंह ने शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उनके साथ, डीवीसी मैथन के कई पदाधिकारी और कर्मचारियों ने भी शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित किए।
इस कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्तंभ से रामानुज भवन तक मशाल दौड़ के साथ हुई। रामानुज भवन पहुंचकर, सभी ने बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और झंडा फहराया। परियोजना प्रमुख एसपी सिंह ने सभी के बीच मिठाई बांटकर स्थापना दिवस की खुशी जाहिर की।
इस अवसर पर, प्रयोजना प्रमुख एसपी सिंह ने डीवीसी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 1948 में डीवीसी की नींव रखी गई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य बंगाल और झारखंड में आने वाली बाढ़ को नियंत्रित करना था। उन्होंने कहा कि पिछले 78 वर्षों से डीवीसी देश की सेवा में तत्पर है और इसके बनने से न केवल बाढ़ नियंत्रण में मदद मिली है, बल्कि आसपास के सैकड़ों लोग भी लाभान्वित हुए हैं।
एसपी सिंह ने डीवीसी की भविष्य की योजनाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि डीवीसी अब पर्यटन के क्षेत्र में भी काम कर रही है। मैथन, पंचेत, तिलैया और कोणार्क सहित सभी डीवीसी बांधों को पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, डीवीसी सौर ऊर्जा और बैटरी के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है।

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक