भोपाल में तेज बारिश के बीच 40 मिनट का ट्रैफिक जाम: एंबुलेंस तक फंसी, ऑफिस से लौटते लोग बेहाल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल, राजधानी भोपाल में सोमवार दोपहर से जारी तेज बारिश ने शहर की यातायात व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। एमपी नगर ज़ोन-1 से लेकर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन और जीजी फ्लाईओवर तक वाहनों की रफ्तार थम गई। भारी बारिश और जलभराव के कारण यहां लगभग 40 मिनट से ज्यादा समय तक ट्रैफिक जाम बना रहा।

एंबुलेंस भी जाम में फंसी

जाम की गंभीरता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक एंबुलेंस भी फ्लाईओवर पर फंसी हुई नजर आई। ऑफिस समय में घर लौट रहे कर्मचारी और राहगीर दोनों ही इस जाम से परेशान होते दिखे। एमपी नगर थाने से लेकर हबीबगंज नाके तक की सड़क पर वाहन रेंगते हुए आगे बढ़े।

जलभराव ने हालात किए बदतर

जानकारी के मुताबिक, हबीबगंज नाके के पास फ्लाईओवर के अंतिम छोर पर बारिश का पानी भर गया, जिससे वहां वाहनों की गति धीमी हो गई। पानी के साथ-साथ सड़क पर फिसलन और कीचड़ ने ट्रैफिक को और बिगाड़ दिया।

प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद

जाम खुलवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस और डायल-100 की टीम मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु करने की कोशिश में लगी रही। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाए थे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन

Nanakmatta Murder Case: हाईकोर्ट ने आरोपी दिलबाग सिंह की दूसरी जमानत याचिका खारिज की

Nanakmatta Murder Case: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नानकमत्ता डेरा साहिब के प्रमुख बाबा

Illegal Plotting Action: MDDA का बुलडोजर एक्शन जारी, हिंदूवाला में 50 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

Illegal Plotting Action: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा अवैध प्लाटिंग और अवैध