By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > Water Conservation Campaign : तालाब और जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल संरक्षण अभियान को दी नई गति
मध्य प्रदेश

Water Conservation Campaign : तालाब और जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल संरक्षण अभियान को दी नई गति

Abhishek Singh
Last updated: June 18, 2026 8:58 pm
By Abhishek Singh
Share
4 Min Read
SHARE

Water Conservation Campaign : मध्य प्रदेश में जल संरक्षण और प्राकृतिक जल स्रोतों के संवर्धन को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के तालाबों और उनसे जुड़े जल मार्गों पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने इंदौर के लिंबोदी तालाब में श्रमदान कर जल संरक्षण का संदेश दिया।

Contents
Water Conservation Campaign : लिंबोदी तालाब के जीर्णोद्धार कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया अवलोकनWater Conservation Campaign : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत होंगे जल स्रोतों का संरक्षणWater Conservation Campaign : इंदौर में तालाबों और बावड़ियों के संरक्षण पर विशेष जोरWater Conservation Campaign : नागरिकों को दिलाई जल संरक्षण की शपथWater Conservation Campaign : जल ही जीवन है- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादवWater Conservation Campaign : तालाब संरक्षण में अमृत 2.0 योजना के तहत कार्य जारीWater Conservation Campaign : कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
Water Conservation Campaign

Water Conservation Campaign : लिंबोदी तालाब के जीर्णोद्धार कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया अवलोकन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर स्थित लिंबोदी तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं श्रमदान भी किया और जल संरक्षण के महत्व को बताया। करीब 100 वर्ष पुराने इस तालाब के पुनर्जीवन से जल भंडारण क्षमता में लगभग 100 मिलियन लीटर की वृद्धि होने की उम्मीद है।

Water Conservation Campaign : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत होंगे जल स्रोतों का संरक्षण

मुख्यमंत्री ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर में तालाबों, कुओं और बावड़ियों के संरक्षण एवं विकास के कार्य किए जा रहे हैं। इस अभियान की शुरुआत जल संरक्षण के संकल्प के साथ की गई थी। अब तक प्रदेश में 2 लाख से अधिक जल संरक्षण और संवर्धन के कार्य पूरे किए जा चुके हैं।

Water Conservation Campaign : इंदौर में तालाबों और बावड़ियों के संरक्षण पर विशेष जोर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर शहर में जल संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में देश और दुनिया में पहचान बनाने वाला इंदौर अब जल संरक्षण के क्षेत्र में भी बेहतर कार्य कर रहा है। शहर में 10 से अधिक बड़े तालाबों और 250 से अधिक कुओं एवं बावड़ियों के संरक्षण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Water Conservation Campaign : नागरिकों को दिलाई जल संरक्षण की शपथ

लिंबोदी तालाब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने लोगों से अपील की कि जल की हर बूंद को बचाएं और प्राकृतिक जल स्रोतों की साफ-सफाई में सहयोग करें।

Water Conservation Campaign : जल ही जीवन है- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। इसलिए सभी नागरिकों को जल स्रोतों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों को बचाना आने वाली पीढ़ियों के लिए आवश्यक है।

Water Conservation Campaign : तालाब संरक्षण में अमृत 2.0 योजना के तहत कार्य जारी

इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में शहर के तालाबों, कुओं और बावड़ियों के संरक्षण एवं विकास के लिए व्यापक कार्य किए जा रहे हैं। अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत स्टोन बोल्डर पिचिंग, टो-वॉल निर्माण, इको फ्रेंडली पाथ-वे और अन्य सौंदर्यीकरण कार्य किए जा रहे हैं।

Water Conservation Campaign : कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक मधु वर्मा, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, अपर आयुक्त आशीष पाठक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।

read more :Iran US Deal : ईरान-अमेरिका समझौता, 14 बिन्दुओं का लेखा-जोखा

TAGGED:Hindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsnewsTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

https://swadeshlive.com/mbbs-ayush-counselling-career-options/
मध्य प्रदेश

MBBS की बढ़ती कटऑफ से घबराएं नहीं, आयुष में भी करियर के बेहतरीन अवसर : डॉ. ए.के. द्विवेदी

By Priyanshi Soni
https://swadeshlive.com/mp-ucc-bill-passed/
मध्य प्रदेश

MP UCC Bill: यूसीसी विधेयक पारित होना समानता और सामाजिक समरसता की दिशा में ऐतिहासिक कदम : गोविंद सिंह राजपूत

By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
https://swadeshlive.com/commonwealth-games-2026-india-schedule/
खेल

Commonwealth Games 2026 आज से शुरू, जानें भारत का पूरा शेड्यूल, लाइव प्रसारण और किन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

By Priyanshi Soni
https://swadeshlive.com/ohh-my-dog-trailer-pankaj-tripathi/
मनोरंजन

‘Ohh My Dog’ का ट्रेलर रिलीज, पंकज त्रिपाठी की नई थ्रिलर में दिखेगी इंसान और कुत्ते के रिश्ते की भावुक कहानी

By Priyanshi Soni

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?