,

Katghora Gang Rape Case: सुरक्षा स्थल बना अपराध स्थल – डायल 112 रूम में युवती से गैंगरेप,दो आरोपी सलाखों के पीछे,3 फरार

Katghora Gang Rape Case

Reporter: Gaurav Sahu, Edit By: Mohit Jain

Katghora Gang Rape Case: कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और विचलित कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने प्रेम का झांसा देकर अपनी प्रेमिका को रात करीब 11 बजे मिलने के लिए बुलाया और फिर अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

Katghora Gang Rape Case: डायल 112 के कमरे में ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

पीड़िता के अनुसार, आरोपी युवक उसे मिलने के बहाने अपने दोस्त के साथ डायल 112 के एक कमरे में ले गया, जहां पहले उसे जबरन शराब पिलाई गई। इसके बाद आरोपी और उसके साथियों ने मिलकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता गहरे सदमे में आ गई।

Katghora Gang Rape Case

थाने में नहीं मिला विवेचक, एसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता
घटना के बाद पीड़िता सुबह बांकी मोंगरा थाना शिकायत दर्ज कराने पहुंची, लेकिन उस समय थाने में कोई विवेचक मौजूद नहीं था। उसे 11 बजे आने को कहा गया, जिससे आहत होकर पीड़िता सीधे कोरबा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और पूरे मामले से अवगत कराया।

Katghora Gang Rape Case: पुलिस ने दर्ज की जीरो कायमी, जांच में जुटी

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन थाना में जीरो कायमी दर्ज की गई और तत्काल जांच शुरू की गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई में गैंगरेप के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

Katghora Gang Rape Case

यह खबर भी पढ़ें: Naya Raipur Market Fire: नया रायपुर के मिनी मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक

Raipur Buffalo Attack: भैंस के हमले से बुजुर्ग घायल, घटना CCTV में कैद

पुलिस का दावा-जल्द होंगे सभी आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

Sagar News: इमारती लकड़ी का लाइसेंस देने मांगी रिश्वत, वनरक्षक को 4 साल की सजा

रिपोर्टर-आदर्श दुबे Sagar News: सागर में इमारती लकड़ी के व्यापार का लाइसेंस…

Narmadapuram News: PDS दुकानों में ₹1.04 करोड़ के राशन की हेराफेरी, पिता-पुत्र पर FIR के निर्देश

Narmadapuram News: नर्मदापुरम जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दो दुकानों…

Nazirabad News: गौवंश वध मामले का खुलासा, 30 बोर की रायफल और दो कारों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Nazirabad News: भोपाल जिले के नजीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सवोदरा में…

Korba News: 18 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना

Korba News: कोरबा नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न…

Bhopal: ‘नशा मुक्त मध्यप्रदेश,’ के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए…