,

Gau Seva Aayog Chairman पर हमले का प्रयास : कार से टक्कर के बाद नशे में धुत युवकों ने की अभद्रता, दो आरोपी जेल भेजे

Gau Seva Aayog Chairman attack attempt kawardha

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी

Gau Seva Aayog Chairman कवर्धा। छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त विश्वेसर पटेल के साथ अभद्रता और हमले के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना कवर्धा के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र की है, जहां उनकी कार को एक बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। आरोप है कि हादसे के बाद बाइक सवार युवक नशे की हालत में गाली-गलौज करने लगे और पत्थर उठाकर हमला करने का प्रयास किया।

Gau Seva Aayog Chairman

Gau Seva Aayog Chairman गृहग्राम लौटते समय हुई घटना

जानकारी के मुताबिक, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विश्वेसर पटेल जिला मुख्यालय कवर्धा से अपने गृहग्राम रोहरा जा रहे थे। उनके साथ वाहन चालक भी मौजूद था। इसी दौरान ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में पीछे से आ रही एक बाइक उनकी कार से टकरा गई।

हादसे के बाद दोनों वाहन रुक गए, लेकिन मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया जब बाइक सवार युवकों ने कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि युवकों ने मारपीट की कोशिश की और पत्थर उठाकर हमला करने का प्रयास भी किया।

Gau Seva Aayog Chairman पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मामला

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान दोनों युवक नशे की हालत में पाए गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

बाद में आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Gaur Seva Aayog Chairman एसपी ने दी घटना की जानकारी

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार के अचानक ब्रेक लगाने के कारण पीछे चल रही बाइक उससे टकरा गई थी। दुर्घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद और गाली-गलौज की स्थिति बनी। सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

Gau Seva Aayog Chairman सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल

गौरतलब है कि विश्वेसर पटेल को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त है, लेकिन उन्हें सुरक्षा के लिए कोई गार्ड उपलब्ध नहीं कराया गया है। हालांकि इस मामले में उनकी ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Gaur Seva Aayog Chairman कानून व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जिले में बढ़ती असामाजिक गतिविधियों और शराब के नशे में होने वाली घटनाओं पर चिंता जताई है। नागरिकों का कहना है कि महिलाओं और आम लोगों के साथ अभद्रता तथा गुंडागर्दी की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रहती हैं। ऐसे में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।

ये भी जानिए Gold Silver Price 18 June 2026 : सोने में नरमी, चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले जानें ताजा रेट

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…