,

Nanakmatta Murder Case: हाईकोर्ट ने आरोपी दिलबाग सिंह की दूसरी जमानत याचिका खारिज की

Nanakmatta Murder Case

Nanakmatta Murder Case: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नानकमत्ता डेरा साहिब के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या के मामले में आरोपी दिलबाग सिंह की दूसरी जमानत याचिका खारिज कर दी है। मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की एकलपीठ ने उपलब्ध साक्ष्यों को देखते हुए आरोपी को राहत देने से इनकार कर दिया।

Nanakmatta Murder Case: सीसीटीवी फुटेज, गवाहों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट को अदालत में अहम साक्ष्य के रूप में किया गया पेश

Nanakmatta Murder Case: सुनवाई के दौरान विपक्षी पक्ष की ओर से अदालत में कई महत्वपूर्ण साक्ष्य प्रस्तुत किए गए। इनमें सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट शामिल थीं। अदालत को बताया गया कि आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ बुलेट मोटरसाइकिल पर घटनास्थल पर पहुंचा था, जिसकी पुष्टि सीसीटीवी कैमरों और गवाहों के बयानों से होती है।

Nanakmatta Murder Case: बाबा तरसेम सिंह की हत्या के मामले में सख्त सजा की मांग, दोषियों को फांसी या आजीवन कारावास देने की अपील

गौरतलब है कि 28 मार्च 2024 को उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता स्थित डेरा साहिब के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मोटरसाइकिल पर फरार हो गए थे। मामले में गुरुद्वारा के पूर्व प्रबंधक हरबंस सिंह चुघ, तराई महासभा के उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह संधू और हरगोविंद सिंह की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था।

read also: Chanakya Niti : पुराने से पुराने दुश्मन को कैसे जीतें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं ये खास तरीके

पुलिस की लंबी जांच और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। याचिकाकर्ताओं की ओर से अदालत में कहा गया कि बाबा तरसेम सिंह की बिना किसी दोष के निर्मम हत्या की गई है, इसलिए दोषियों को कठोरतम सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने अदालत से अपराधियों को फांसी या आजीवन कारावास की सजा देने की मांग की।

हाईकोर्ट द्वारा जमानत याचिका खारिज किए जाने को मामले में अभियोजन पक्ष की बड़ी सफलता माना जा रहा है। मामले की आगे की सुनवाई और ट्रायल प्रक्रिया जारी है।

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. 36 में से 20

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में 24 सितंबर

Chanakya Niti: सफल लीडर बनने के लिए जरूरी हैं ये 3 गुण, तभी लोग करेंगे सम्मान

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, राजनीति, समाज और नेतृत्व

Rashifal : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Rashifal :21 सितंबर 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर सभी

Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा के 11 वर्ष पूरे, स्थापना दिवस पर महिलाओं ने लिया सशक्तिकरण का संकल्प

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा का स्थापना

Dumka Cultural Revival: पांजबोना गांव में शुरू हुआ सांस्कृतिक नवजागरण, हर रविवार होगी मांझी थान पूजा

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka Cultural Revival जिले के पांजबोना गांव में धार्मिक

Mahasamund Ganja Smuggling: 28.465 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने कार में लगाई आग

Mahasamund Ganja Smuggling : महासमुंद, छत्तीसगढ़। जिले में नशे के कारोबार के