UP AI Video War : चुनावी जंग से पहले डिजिटल से सियासी दंगल जारी,AI वीडियो से शासन और सुशासन पर सियासी हमला
UP AI Video War : उत्तर प्रदेश की राजनीति में अब ‘डिजिटल वॉर’ तेज होता जा रहा है। 2027 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले यह डिजिटल और सियासी जंग उत्तर प्रदेश में काफी तूल पकड़ती जा रही है। समाजवादी पार्टी ने एक नया AI वीडियो जारी किया है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव नजर आ रहे हैं। इस AI जनरेटेड वीडियो के जरिए समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार के कामकाज, प्रशासनिक फैसलों और नीतियों पर तंज कसते हुए कई सवाल खड़े किए हैं। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इस पर बीजेपी तथा सपा समर्थकों के बीच जमकर जुबानी जंग छिड़ गई है। हालांकि इससे पहले और भी AI जेनरेडेट वीडियो भाजपा औऱ सपा की ओर से जारी किए जा चुके हैं, जिनको लेकर राजनीतिक बहस तेज है। इस डिजिटल अखाड़े में दोनों दल एक-दूसरे पर फर्जी और भ्रामक एआई-जनरेटेड वीडियो के जरिए छवि खराब करने के आरोप लगा रहे हैं।सपा की ओर से जारी एक वीडियो में मुख्यमंत्री को कथित तौर पर ‘चिलम’ पीते दिखाया गया। इसके साथ ही महंगाई, भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था और अयोध्या राम मंदिर के चंदे में कथित अनियमितताओं जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा गया।
UP AI Video War : भाजपा नेताओं ने सपा द्वारा जारी किए गए एआई वीडियो को अमर्यादित, निंदनीय और राजनीति के स्तर को गिराने वाला करार दिया है। भाजपा का आरोप है कि सपा झूठ, फरेब और भ्रामक प्रचार फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है। सपा प्रमुख ने कहा कि अगर भाजपा विपक्ष के खिलाफ एआई का इस्तेमाल कर मीम्स और गाने बनाएगी, तो समाजवादी पार्टी भी उसी भाषा में करारा जवाब देगी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा एआई और मीम्स का इस्तेमाल करके उनके और डिंपल यादव के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। माना जा रहा है कि उत्तरप्रदेश में 2027 में होने वाले चुनाव से पहले सपा भाजपा में इस डिजिटल वॉर के जरिए योजनाओं पर और एक दूसरे के शासनकाल की योजनाओं और शासन सुशासन को निशाना बनाया जा रहा है। यूपी में योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव के बीच अब AI वीडियो के जरिए वार-पलटवार का सिलसिला चर्चा में है। डिजिटल अवतार, राजनीतिक संदेश और सोशल मीडिया की जंग… सवाल है कि चुनावी सियासत में AI का बढ़ता इस्तेमाल किस तरह नई बहस को जन्म दे रहा है।।
READ MORE : Children Fatty Liver : बच्चों में क्यों बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा? जानिए कारण, लक्षण और बचाव के तरीके


