जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार
Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा का स्थापना दिवस जिला मुख्यालय स्थित संगठन के कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। संगठन ने अपने 11 वर्ष पूरे किए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने संगठन के उद्देश्यों और उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए समाज में महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति की जिला अध्यक्ष आभा आर्या ने कहा कि किसी भी समाज में जमीनी स्तर पर बदलाव की शुरुआत एक छोटे प्रयास या संगठन से होती है। नारी शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को एकजुट करना, उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। साथ ही सरकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाकर लोगों को उनका लाभ दिलाना तथा बच्चियों को शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक करना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है।
Nari Shakti Jamtara : कार्यक्रम की अध्यक्षता नारी शक्ति की अध्यक्ष आभा आर्या ने की। मंच संचालन जिला प्रवक्ता मनीमाला डे एवं उपाध्यक्ष तारा देवी ने संयुक्त रूप से किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन टीया महत्ता ने किया।मौके पर मिठू महत्ता, लक्ष्मी मुखर्जी, झूमा गॉन, डॉ. आशा कुमारी, अरुणा बिहारी, सांपा मिश्रा, सीमा पोद्दार, रीना ठाकुर, पूजा देवी, रूपु देवी, दिया देवी सहित संगठन की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।
read more : Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary : सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता ‘सीसीबी-2’, कहा- यह कदम हमारी “जियो और जीने दो” की भावना दिखाता है


