रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर
Mahidpur Police : महिदपुर। गश्त के दौरान अवैध हथियार लेकर घूम रहे एक युवक को पकड़ना महिदपुर पुलिस के लिए बड़ी सफलता साबित हुआ। पुलिस ने आरोपी को अवैध धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ और जांच में सामने आया कि आरोपी विद्युत मंडल के एल्युमिनियम तार चोरी के मामले में पिछले करीब डेढ़ महीने से फरार चल रहा था।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के तीन साथी तार चोरी के मामले में पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
Mahidpur Police ने चाकू के साथ युवक को पकड़ा
थाना प्रभारी अशोक पाटीदार के अनुसार, महिदपुर पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चौरवासा रोड पर गिट्टी खदान के पास एक युवक संदिग्ध हालत में धारदार चाकू लेकर घूम रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसकी पहचान नागेश्वर उर्फ कालू पिता बसंत यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम टांडा के रूप में हुई।
Mahidpur Police ने लोहे का धारदार चाकू किया जब्त
पुलिस ने आरोपी नागेश्वर उर्फ कालू के कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, चाकू पर स्टील पॉलिश थी। अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी के खिलाफ थाना महिदपुर में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
इस मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 384/2026 दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की।
Mahidpur Police की पूछताछ में तार चोरी का खुलासा
अवैध चाकू के मामले में हिरासत में लिए गए आरोपी से पुलिस ने सघन पूछताछ की। इसी दौरान विद्युत लाइन के एल्युमिनियम तार चोरी की पुरानी वारदात का खुलासा हुआ।
जांच में सामने आया कि नागेश्वर उर्फ कालू ने अपने साथियों के साथ मिलकर 7 अगस्त 2026 की रात महिदपुर के ट्रांसपोर्ट नगर से विद्युत लाइन के एल्युमिनियम तार चोरी किए थे।
Mahidpur Police के तार चोरी केस में तीन आरोपी पहले गिरफ्तार
तार चोरी की इस वारदात को लेकर पुलिस ने धारा 303(2), 3(2)(क) सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत अपराध क्रमांक 315/2026 दर्ज किया था।
पुलिस के मुताबिक, मामले में शामिल आरोपी के तीन साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। वहीं नागेश्वर उर्फ कालू वारदात के बाद से लगातार फरार चल रहा था और करीब डेढ़ महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था।
अवैध चाकू के मामले में पकड़े जाने के बाद पुलिस पूछताछ में उसका पुराना कनेक्शन सामने आया और उसे तार चोरी के मामले में भी गिरफ्तार कर लिया गया।
Mahidpur Police की कार्रवाई में ये अधिकारी-कर्मचारी रहे शामिल
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक सुखसेन अरियाम, प्रधान आरक्षक भेरूलाल वर्मा, विजयसिंह, आरक्षक मोसीम, नारायण (चालक), गोविंदसिंह और संजयसिंह शामिल रहे।
पुलिस टीम की कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Read more : Ujjain IT Park: उज्जैन में आकार ले रहा IT Park, CM मोहन यादव ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण


