,

Puranpur Power Cut: रात की बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने 132 केवी उपकेंद्र घेरा, आंदोलन की चेतावनी

Puranpur Power Cut

रिपोर्टर: निज़ाम अली

Puranpur Power Cut तहसील क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने बुधवार रात 132 केवी पारेषण उपकेंद्र पूरनपुर का घेराव कर विरोध जताया। शेरपुर कलां, जटपुरा, रुद्रपुर समेत कई गांवों से करीब 300 से 400 ग्रामीण उपकेंद्र पहुंचे और बिजली कटौती बंद कराने की मांग को लेकर हंगामा किया।

ग्रामीणों का कहना था कि रात के समय बिजली गुल रहने से भीषण गर्मी में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं क्षेत्र के आसपास जंगल होने के कारण जंगली जानवरों की आवाजाही भी बनी रहती है। ऐसे में अंधेरे के कारण ग्रामीणों में डर का माहौल रहता है।

एक सप्ताह में समस्या दूर करने की मांग

Puranpur Power Cut ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ सर्वेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से एक सप्ताह के भीतर रात में होने वाली बिजली कटौती की समस्या का समाधान कराने की मांग की गई।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि तय समय में समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। ज्ञापन सौंपने के बाद ग्रामीण वापस लौटने लगे।

गार्ड से विवाद के बाद फिर हुआ हंगामा

Puranpur Power Cut ग्रामीणों के लौटते समय उपकेंद्र पर तैनात गार्ड गुरदेव सिंह ने संबंधित अधिकारी का नाम पूछा। अधिकारी का नाम नहीं बताए जाने पर ग्रामीण नाराज हो गए और दोबारा उपकेंद्र के गेट पर पहुंचकर हंगामा करने लगे।

मौके पर मौजूद कोतवाल पवन पांडे ने ग्रामीणों को समझाया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। प्रदर्शन में नदीम, सलमान, मोहित, पूर्व प्रधान विपिन समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

रात की कटौती बंद कराने पर अड़े ग्रामीण

Puranpur Power Cut ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि उनकी मुख्य मांग रात के समय बिजली कटौती को बंद कर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार करना है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली की समस्या के कारण गर्मी के साथ-साथ जंगल क्षेत्र से जंगली जानवरों की आवाजाही के चलते सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। अब ग्रामीणों की नजर इस बात पर है कि एक सप्ताह में विद्युत विभाग की ओर से समस्या के समाधान के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

Read this: Mahidpur Police: अवैध चाकू के साथ पकड़ा गया तार चोरी का फरार आरोपी, डेढ़ महीने से था फरार

Gogatpur Village Issues: विकास के दावों के बीच गोघटपुर की बदहाल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Report: Pradeep Bansal Gogatpur Village Issues समीपवर्ती ग्राम गोघटपुर में मूलभूत सुविधाओं

Bhagalpur News: भागलपुर के केलापुर बहियार में डाड़ के पानी से दो नाबालिग बच्चियों के शव बरामद

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur News कजरैली थाना क्षेत्र के केलापुर बहियार

UPITS 2026: छह देशों की भागीदारी से बनेगा ग्लोबल बिजनेस कनेक्ट

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से

Gogatpur Village Issues: विकास के दावों के बीच गोघटपुर की बदहाल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Report: Pradeep Bansal Gogatpur Village Issues समीपवर्ती ग्राम गोघटपुर में मूलभूत सुविधाओं

Madhupur School Van Accident: स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur School Van Accident पाथरोल थाना क्षेत्र के चोरमारा

Hatpipliya Road Project: हाटपिपल्या को 98 करोड़ की सड़क की सौगात, 70 हजार ग्रामीणों को मिलेगा फायदा

Hatpipliya Road Project: मध्य प्रदेश के देवास जिले के हाटपिपल्या क्षेत्र में

MP Building Development Corporation: 763 परियोजनाओं पर चल रहा 10,994 करोड़ का काम

MP Building Development Corporation: बैठक में भवन विकास निगम के प्रबंध संचालक

Mahanadi Water Dispute: CM साय बोले- बहुत जल्द निकलेगा समाधान, ओडिशा दौरे से लौटकर राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

Mahanadi Water Dispute: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय ओडिशा दौरे