रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा
Bhagalpur News कजरैली थाना क्षेत्र के केलापुर बहियार में सोमवार को डाड़ के पानी से दो नाबालिग बच्चियों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों बच्चियां गौराचौकी हरिजन टोला की रहने वाली थीं और रविवार सुबह कर्मा-धर्मा पर्व को लेकर घर से एक साथ निकली थीं। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने कजरैली थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
पानी में शव उतराते देख ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना
Bhagalpur News सोमवार को ग्रामीणों की नजर डाड़ के पानी में उतराते शवों पर पड़ी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही कजरैली थानाध्यक्ष गौतम कुमार और बाईपास थानाध्यक्ष विकास कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चियों के शवों को पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के लिए शवों को बाईपास थाना लाया, जहां से बाद में पोस्टमार्टम के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया गया।
एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर की जांच
Bhagalpur News घटना की जानकारी मिलने के बाद एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया दोनों बच्चियों की मौत डूबने से होने की आशंका है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बच्चियों के पानी में पहुंचने और उनकी मौत की परिस्थितियों को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है।
Read this: Madhupur School Van Accident: स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल


