,

SBI employee cheated a girl in Supaul: शादी का झांसा देकर 4 साल तक शोषण, मंदिर में फेरे लेकर नगदी-जेवर समेत फरार हुआ प्रेमी

SBI employee cheated a girl in Supaul

रिपोर्ट: अजीत कुमार ठाकुर

SBI employee cheated a girl in Supaul बिहार के सुपौल जिला अंतर्गत सिमराही नगर पंचायत क्षेत्र में एक युवती के साथ प्रेम के नाम पर चार साल तक दैहिक और आर्थिक शोषण का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता सिमराही स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शाखा के क्रेडिट कार्ड विभाग में कार्यरत है। युवती ने मोतीपुर पंचायत के बेरदह गांव के रहने वाले फुलेश्वर कुमार यादव पर आरोप लगाया है कि उसने शादी का झूठा वादा करके उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया और वर्षों तक उसका भरोसा जीतकर शोषण करता रहा।

SBI employee cheated a girl in Supaul देवघर मंदिर में की बनावटी शादी, फिर ससुराल ले जाने के बदले मांगा भारी दहेज

पीड़िता के अनुसार, जब उसने युवक पर विधिवत विवाह करने का दबाव बनाया, तो आरोपी उसे टालमटोल करने के बाद झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर ले गया। वहाँ मंदिर परिसर में कथित रूप से शादी की रस्में पूरी की गईं। लेकिन धोखा तब सामने आया जब युवती ने अपने पति के घर (ससुराल) जाने और साथ रहने की इच्छा जताई। आरोप है कि इसके बाद युवक और उसके परिजनों ने असली रंग दिखाना शुरू कर दिया और युवती के सामने भारी-भरकम दहेज की मांग रख दी। पीड़िता के परिवार की माली हालत ठीक न होने के कारण वे इस नाजायज मांग को पूरा करने में असमर्थ थे।

SBI employee cheated a girl in Supaul ₹1 लाख नगद, जेवरात और जरूरी कागजात लेकर भागा आरोपी; न्याय के लिए कोर्ट पहुंची पीड़िता

लड़की का आरोप है कि उसकी लाचारी का फायदा उठाते हुए आरोपी फुलेश्वर कुमार उसके पास रखे करीब 1 लाख रुपये नगद, सोने-चांदी के जेवर और कुछ अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज समेटकर रातों-रात रफूचक्कर हो गया। इसके बाद उसने युवती को अपनी पत्नी मानने से भी साफ इंकार कर दिया। पिछले चार सालों से मानसिक, आर्थिक और सामाजिक प्रताड़ना झेल रही बैंक कर्मी युवती ने थक-हारकर अब इंसाफ की गुहार लगाते हुए न्यायालय (कोर्ट) का दरवाजा खटखटाया है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल इस मामले में आरोपी पक्ष का रुख सामने नहीं आया है।

Read this: Rahul Gandhi: कोटा में छात्रों से बोले राहुल गांधी, ‘शिक्षा व्यवस्था का दबाव युवाओं को तोड़ रहा है’

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 5 अक्टूबर 2026, सोमवार का दिन सभी 12 राशियों…

Political Debate : डिबेट की चुनौती पर तकरार, राहुल-शाह में आर-पार !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Political Debate नई दिल्ली, देश की राजनीति में अब…

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजाए जाएंगे 30 लाख दीप

Ayodhya Deepotsav: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में रामनगरी में आयोजित होने…