,

Congress MP Slapping Controversy: कांग्रेस सांसद श्याम कुमार बर्वे पर महिला सांसद को थप्पड़ मारने का आरोप, प्रतिभा धनोरकर बोलीं- मस्ती-मजाक चल रहा था

Congress MP Slapping Controversy

BY: Yoganand Shrivastva

Congress MP Slapping Controversy कांग्रेस की 1 नवंबर को आयोजित ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ रैली से पहले बस में हुई एक घटना को लेकर पार्टी के भीतर चर्चा शुरू हो गई है। कांग्रेस के कुछ पदाधिकारियों ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को ईमेल भेजकर रामटेक से सांसद श्याम कुमार बर्वे पर अपनी ही पार्टी की चंद्रपुर सांसद प्रतिभा धनोरकर को थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। हालांकि, प्रतिभा धनोरकर ने इस घटना को आपसी मस्ती-मजाक का हिस्सा बताया है।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से की गई शिकायत

Congress MP Slapping Controversy जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के कुछ पदाधिकारियों ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, केसी वेणुगोपाल और महाराष्ट्र के पार्टी प्रभारी सिरिवेला प्रसाद को ईमेल भेजा है। शिकायत में कहा गया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ रैली में शामिल होने जा रहे कुछ सांसदों का व्यवहार पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा रहा है।

बस में हुई घटना का वीडियो वायरल

Congress MP Slapping Controversy शिकायत में उस घटना का उल्लेख किया गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में कई कांग्रेस सांसद बस से रैली में जाते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि इसी दौरान रामटेक सांसद श्याम कुमार बर्वे ने अपने पास बैठी चंद्रपुर सांसद प्रतिभा धनोरकर को हल्का सा थप्पड़ मारा।

वीडियो करीब दस सेकंड का बताया जा रहा है। इसमें बर्वे खड़े होकर प्रतिभा धनोरकर को थप्पड़ मारते दिखाई देते हैं। शुरुआत में धनोरकर कोई प्रतिक्रिया नहीं देतीं, लेकिन बाद में वह बर्वे की ओर गुस्से से देखती नजर आती हैं।

अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग

Congress MP Slapping Controversy पार्टी पदाधिकारियों की शिकायत में कहा गया है कि कांग्रेस लोकतंत्र, संवैधानिक मूल्यों और महिलाओं के सम्मान की बात करती है। ऐसे में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से जिम्मेदार व्यवहार की अपेक्षा की जाती है। शिकायतकर्ताओं ने वरिष्ठ नेताओं से मामले का संज्ञान लेकर संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने और महिला नेताओं के सम्मान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

प्रतिभा धनोरकर ने बताया मस्ती-मजाक का हिस्सा

Congress MP Slapping Controversy घटना पर प्रतिभा धनोरकर का पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने कैमरे के सामने बोलने से इनकार कर दिया। हालांकि, उन्होंने बताया कि सांसद बस में आपस में मजाक कर रहे थे और यह घटना उसी दौरान हुई। धनोरकर ने इसे मस्ती-मजाक का हिस्सा बताते हुए मीडिया से मामले को गंभीरता से नहीं लेने की बात कही।

वीडियो वायरल होने और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं तक शिकायत पहुंचने के बाद अब इस मामले में कांग्रेस नेतृत्व की ओर से उठाए जाने वाले कदम पर नजर है।

Read this: Ganga Water Treaty पर भारत बांग्लादेश के बीच अब तक नहीं बनी बात, 12 दिसंबर को खत्म हो रही 30 साल पुरानी डील; तारिक रहमान के दौरे पर भी अपडेट नहीं

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. बिलासपुर में जलती चिता से…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. भोपाल में आज 'लोकतंत्र…

Chanakya Neeti: रिश्तेदारों से भूलकर भी साझा न करें ये 11 बातें, निजी जानकारी बाहर आने पर हो सकता है नुकसान

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान विद्वानों, अर्थशास्त्रियों और…