,

Jamshedpur Diwali: पूर्व सांसद सुमन महतो ने कुम्हारों के साथ मनाई दीवाली की खुशियां, खुद चाक पर बनाए मिट्टी के दीये

Jamshedpur Diwali

Report: Prem Shrivastva

Jamshedpur Diwali जमशेदपुर में प्रकाश और खुशियों के पर्व दीवाली की पूर्व संध्या पर झारखंड की पूर्व सांसद सुमन महतो ने स्थानीय कुम्हारों के बीच पहुंचकर उनके साथ समय बिताया। मिट्टी के दीयों को सहेजने और इस पारंपरिक कला से जुड़े कारीगरों के श्रम को सम्मान देने के उद्देश्य से उन्होंने कुम्हारों की बस्ती का दौरा किया। इस दौरान पूर्व सांसद खुद कुम्हार के चाक पर बैठीं और मिट्टी के दीये तैयार कर कारीगरों का उत्साह बढ़ाया।

कुम्हारों के संघर्ष और हुनर को करीब से समझा

Jamshedpur Diwali सुमन महतो ने कुम्हारों की मेहनत, उनकी कलात्मक क्षमता और पुश्तैनी हुनर के पीछे छिपे संघर्ष को करीब से जाना। उन्होंने कहा कि मिट्टी को आकार देकर दीये बनाना केवल एक कला नहीं है, बल्कि इससे कुम्हार परिवारों की सालभर की उम्मीदें और सपने जुड़े होते हैं।

उन्होंने कहा, “यह केवल मिट्टी की गढ़ाई नहीं है, बल्कि चाक पर घूमता हर दीया इन मेहनतकश कुम्हार परिवारों के सालभर के सपनों और उम्मीदों को आकार देता है। जब हम स्थानीय स्तर पर बने दीये खरीदते हैं, तो हम केवल रोशनी नहीं लाते, बल्कि किसी जरूरतमंद परिवार के घर में भी सच्चे अर्थों में दीवाली की खुशियां प्रज्वलित करते हैं।”

स्थानीय दीये खरीदने की अपील

Jamshedpur Diwali आधुनिकता और चाइनीज झालरों के बढ़ते चलन के बीच अपनी आजीविका के लिए संघर्ष कर रहे मिट्टी के कारीगरों का पक्ष रखते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि स्थानीय कुम्हारों को उनके श्रम का उचित मूल्य देना ही उनके प्रति सच्ची संवेदना है।

उन्होंने जमशेदपुर के लोगों, विशेषकर युवाओं से स्थानीय कारीगरों के उत्पाद खरीदने और ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को मजबूत करने की अपील की।

Read this: MP CG Weather Update : तूफान ‘मुरासु’ का असर, MP के 23 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट ; बस्तर में भारी वर्ष की संभावना !

Jamtara Cyber Crime: जामताड़ा में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Cyber Crime जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ…

Kolhan Contractors Association: कोल्हान कॉन्ट्रैक्टर्स संघ ने परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ से की मुलाकात, निर्माण कार्यों की समस्याएं उठाईं

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Kolhan Contractors Association कोल्हान कॉन्ट्रैक्टर्स संघ के प्रतिनिधिमंडल ने…

Yogi Adityanath: अयोध्या में जलने वाला एक-एक दीप पूरे यूपी की समृद्धि और विकास का प्रतीक : सीएम योगी

Yogi Adityanath मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में प्रज्ज्वलित होने…

चिरंजीवी और Ram Charan ने अमित शाह से की मुलाकात, AI और डीपफेक के बढ़ते खतरे पर हुई चर्चा

Ram Charan: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी और उनके बेटे अभिनेता राम…

Tripura: 3 BSF जवानों पर तस्करों का हमला, घायल; CM माणिक साहा ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Tripura: भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास त्रिपुरा के बॉक्सानगर इलाके में सीमा…