BY: Yoganand Shrivastva
High Court Chowkidar Recruitment सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में भर्ती का अवसर आया है। हाई कोर्ट ने चौकीदार के रिक्त पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती में 8वीं पास से लेकर 12वीं पास तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया जारी है और इच्छुक उम्मीदवार 21 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
High Court Chowkidar Recruitment चौकीदार पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का कम से कम 8वीं पास होना जरूरी है। अधिकतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं निर्धारित की गई है। यानी 12वीं से अधिक पढ़ाई कर चुके अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे।
आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 21 नवंबर 2026 के आधार पर होगी।
साक्षात्कार से होगा चयन
High Court Chowkidar Recruitment इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के बजाय साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। साक्षात्कार 50 अंकों का होगा, जिसमें अभ्यर्थियों की कार्य के प्रति उपयुक्तता और व्यवहार का आकलन किया जाएगा। साक्षात्कार में सफल उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर नियुक्त किया जाएगा।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
High Court Chowkidar Recruitment इच्छुक उम्मीदवार पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के भर्ती पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल phconapp.formflix.org/chowkidar पर जाएं। होम पेज पर दिए गए ‘Apply Online’ विकल्प पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी भरें।
इसके बाद अभ्यर्थी लॉगिन करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें। आवेदन पूरा होने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
आवेदन शुल्क
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, एससी, एसटी और पूर्व सैनिक श्रेणी के अभ्यर्थियों को 600 रुपये शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
महत्वपूर्ण तिथियां: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 21 नवंबर 2026 है।
आवेदन पोर्टल: phconapp.formflix.org/chowkidar


