Morena में जौरा से मंगलवार सुबह चोरी की वारदात सामने आई थी। स्टेशन रोड रामनगर तिराहा स्थित गल्ले की दुकान से चोर ने व्यापारी के काउंटर पर रखा, साढ़े तीन लाख रूपयों से भरा बैग उठाकर ले गया था। बैग में कराब साढ़े तीन लाख रूपए रखे थे। आरोपी दुकान के काउंटर के नीचे रखा बैग चोरी कर ले गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्धों से पूछताछ के बाद उसे जौरा से पकड़ा।
Morena: दुकान व्यापारी कामकाज में था व्यस्थ
जानकारी के अनुसार व्यापारी संतोष बंसल दुकान पर अपने कामकाज में व्यस्त थे, इसी दौरान बदमाश ने मौका पाकर काउंटर पर रखा रूपयों से भरा बैग उठाया और वहां से फरार हो गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी और आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपी की तलाश में जुट गई।
Morena: सीसीटीवी से हुई आरोपी की पहचान, जौरा से पकड़ा आरोपी
फरियादी की शिकायत पर स्टेशन रोड थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 317/26 के तहत बीएनएस की धारा 303(2) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। साथ ही संदिग्धों से पूछताछ की। पुलिस को सूचना मिलने पर आरोपी जूहूर उर्फ राजू खान को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी के पास से 3 लाख 27 हजार रूपये बरामद किए है।
Morena: पुलिस ने 3.27 लाख रुपए और बैग किया बरामद
चोरी की वारदात के आरोपी का खुलासा होने के बाद पुलिस कप्तान धर्मराज मीणा ने पुलिस टीम की तारीफ की। एसपी धर्मराज मीना के अनुसार, आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया बैग, उसमें रखे 3 लाख 27 हजार रूपए नकद और खाते की किताबें बरामद की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी राजू खान के खिलाफ पहले से कई थानों में आपराधिक प्रकरण दर्ज है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर चोरी की वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
यह भी जानें : MP Farmer Welfare Schemes : खेतों को पानी, फसल को दाम, किसान को सम्मान, उन्नत खेती, आत्मनिर्भर किसान


