,

Chamoli हेलीकॉप्टर हादसे पर CM धामी सख्त, जांच के आदेश; दोषियों पर होगी कार्रवाई

Chamoli Helicopter Accident cm dhami

रिपोर्टर : दीपक अधिकारी

Chamoli : हल्द्वानी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चमोली में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस मामले में किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

Chamoli

Chamoli : यात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं होगा : CM धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड आने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुगम बनाना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चमोली में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना को गंभीरता से लिया गया है और जांच के जरिए घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा।

Chamoli : अगले साल की यात्रा की तैयारियां अभी से होंगी शुरू

सीएम धामी ने कहा कि मौजूदा यात्रा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही अगले वर्ष की यात्रा को लेकर तैयारियां अभी से शुरू की जाएंगी। सरकार का लक्ष्य यात्रा व्यवस्था को और मजबूत बनाना है, ताकि उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके।

मुख्यमंत्री के बयान के बाद अब चमोली हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जांच और यात्रा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार की ओर से उठाए जाने वाले कदमों पर नजर रहेगी।

read more : Uttarakhand: जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट समेत 6 की मौत, बेंगलुरु के पांच दोस्तों की दर्दनाक कहानी आई सामने

Panchkula ; हरियाणा की प्रगति और जनता की खुशहाली हमारी साझा मंजिल : CM नायब सिंह सैनी

रिपोर्ट- अंकुर कपूर Panchkula : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…

Chamoli हेलीकॉप्टर हादसे पर CM धामी सख्त, जांच के आदेश; दोषियों पर होगी कार्रवाई

रिपोर्टर : दीपक अधिकारी Chamoli : हल्द्वानी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

Yogi Adityanath Ayodhya Visit: अयोध्या की हनुमान गढ़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किए दर्शन

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या स्थित प्रसिद्ध हनुमान…