,

Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, राम कथा पार्क से शुरू किया निरीक्षण

Ayodhya Deepotsav

Ayodhya Deepotsav मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामनगरी अयोध्या पहुंचे। 7 नवंबर को आयोजित होने वाले दसवें दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उन्होंने राम कथा पार्क पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर राम कथा पार्क स्थित हेलीपैड पर उतरा, जहां जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

राम कथा पार्क, राम की पैड़ी और साकेत महाविद्यालय का निरीक्षण

Ayodhya Deepotsav हेलीपैड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंचे और दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वह राम कथा पार्क, राम की पैड़ी और साकेत महाविद्यालय का भौतिक निरीक्षण करेंगे। साकेत महाविद्यालय से ही दीपोत्सव के दौरान झांकियां निकाली जाएंगी। मुख्यमंत्री आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं और तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे मुख्यमंत्री

Ayodhya Deepotsav निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री यात्री सुविधा केंद्र में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संभावित अयोध्या दौरे को लेकर भी फीडबैक लिया जाएगा।

हनुमानगढ़ी और श्रीराम जन्मभूमि में करेंगे दर्शन

Ayodhya Deepotsav अयोध्या प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हनुमानगढ़ी और श्रीराम जन्मभूमि परिसर में दर्शन-पूजन करने का भी कार्यक्रम है। उनका करीब ढाई घंटे अयोध्या में रहने का कार्यक्रम निर्धारित है। इसके बाद शाम 3:30 बजे वह लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा और हरिओम पांडे सहित कुछ नेताओं को होटल यात्री निवास में मुख्यमंत्री के साथ जाने की अनुमति नहीं मिलने की जानकारी भी सामने आई है।

Read this: Kal ka Mausam: 03 नवम्बर को 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 95 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Sonia Gandhi Book : सोनिया की किताब से सियासी भूचाल, इमरजेंसी पर कबूलनामा, बीजेपी का हमला

रिपोर्ट- कमलेश चौबे Sonia Gandhi Book : एसआईआर,वोट चोरी,चढ़ावा चोरी,बाबरी मस्जिद,राम मंदिर…

Janjgir Champa Murder : पिता ने शराबी बेटे को मार डाला, थाने में किया सरेंडर

रिपोर्ट- गोल्डी श्रीवास Janjgir Champa Murder News : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले…