रिपोर्ट : नरेंद्र तिवारी
Yadav Samaj Protest: में यादव समाज ने धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के भगवान श्रीकृष्ण पर दिए गए कथित बयान के विरोध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। शास्त्री के बयान पर यादव समाज ने नाराजगी जताते हुए निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।
धीरेन्द्र शास्त्री के कथित बयान पर एकजुट हुआ यादव समाज
Yadav Samaj Protest: भगवान श्रीकृष्ण के संबंध में धीरेंद्र शास्त्री द्वारा दिए गए कथित बयान को लेकर यादव समाज में नाराजगी देखने को मिली है। जहां आज यादव समाज ने शिवपुरी मे एकजुट होकर अपत्ति दर्ज कराते हुए कलेक्टर के नाम का ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोगों की मौजूदगी रहीं। समाज के लोगों ने कहा कि शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण पर दिए कथित बयान से समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

Yadav Samaj Protest: भगवान श्रीकृष्णा को बताया आस्था और गौरव का प्रतीक
यादव समाज ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, श्रद्धा और गौरव के प्रतीक हैं। उनके प्रति समाज के हर वर्ग में गहरी धार्मिक भावना जुड़ी हुई है। समाज के प्रतिनिधियों का कहना था कि भगवान श्रीकृष्ण के संबंध में ऐसी कोई भी टिप्पणी, जिसे श्रद्धालु अपमानजनक या भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला मानते हैं, उचित नहीं है।
Yadav Samaj Protest: निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग
यादव समाज ने जिला प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में पूर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। समाज के लोगों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को धार्मिक आस्थाओं से जुड़े विषयों पर बयान देते समय सावधानी बरतनी चाहिए। क्योकि ऐंसे विवादित बयान से किसी समाज या श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत होती हैं, तो प्रशासन को मामले की गंभीरता से जांच करनी चाहिए। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के संबंध में दिए गए कथित बयान की जांच कर तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाए।
Yadav Samaj Protest: जिला अध्यक्ष ने रखी यादव समाज की बात
इस पूरे मामले को लेकर यादव समाज के जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि, भगवान श्रीकृष्ण यादव समाज ही नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था और श्रद्धा के केंद्र हैं। धीरेंद्र शास्त्री द्वारा दिए गए कथित बयान पर समाज के लोगों में नाराजगी है। इसी के चलते सभी समाज बंधुओं ने एकजुट होकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।
जिला अध्यक्ष ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि समाज अपनी धार्मिक भावनाओं और सम्मान से जुड़े विषय को शांतिपूर्ण तरीके से प्रशासन के सामने रख रहा है। फिलहाल यादव समाज द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के बाद अब सभी की नजर प्रशासन की ओर से की जाने वाली कार्रवाई पर बनी हुई है।


