रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव
Ayodhya Chadawa Chori : अयोध्या, रामलला के दरबार में देशभर से श्रद्धालु श्रद्धा और विश्वास के साथ चढ़ावा चढ़ाते हैं… लेकिन इसी चढ़ावे में कथित चोरी का मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा… राम मंदिर में चढ़ावे की रकम के गबन के आरोपों पर दाखिल याचिकाओं का सुप्रीम कोर्ट ने निपटारा कर दिया है… उत्तर प्रदेश सरकार ने कोर्ट को बताया कि मामले की जांच पूरी हो चुकी है और आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है..
सुप्रीम कोर्ट ने अब संबंधित न्यायिक मजिस्ट्रेट को कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं… साथ ही याचिकाकर्ताओं को भी सुनवाई में सहयोग करने की अनुमति दी है… आखिर राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी का पूरा मामला क्या है… और जांच में अब तक क्या-क्या सामने आया है… जानिए ये रिपोर्ट…
Ayodhya Chadawa Chori : अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मामला… श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले में अब सुप्रीम कोर्ट ने अहम आदेश दिया है… मंदिर में चढ़ावे की रकम के कथित गबन को लेकर दाखिल याचिकाओं का निपटारा करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मामले को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट के पास भेज दिया है…सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि जांच पूरी हो चुकी है… सरकार के मुताबिक
Ayodhya Chadawa Chori : आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है…
• चढ़ावे की रकम में कथित गड़बड़ी मुख्य रूप से गिनती के दौरान हुई…
• जांच एजेंसियों ने आरोपियों के बैंक खातों और संपत्तियों के लेनदेन की भी पड़ताल की…
• जांच में SIT ने नकदी को कथित तौर पर अनधिकृत तरीके से निकालने के 105 मामले चिह्नित किए…
• जांच में 173 गवाहों के बयान भी दर्ज किए गए…
• वहीं चढ़ावे में मिली बहुमूल्य वस्तुओं का सत्यापन भी किया गया…
• सरकार ने कोर्ट को बताया कि इन वस्तुओं का हिसाब-किताब सही पाया गया…
Ayodhya Chadawa Chori : जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अब संबंधित न्यायिक मजिस्ट्रेट कानून के मुताबिक मामले को आगे बढ़ाएंगे… कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को भी सुनवाई में सहयोग करने की अनुमति दी गई है… हालांकि कोर्ट ने यह भी साफ कर दिया कि उसके आदेश को आरोपों के गुण-दोष पर किसी निष्कर्ष के तौर पर नहीं देखा जाए.यानी सुप्रीम कोर्ट में याचिकाओं का अध्याय खत्म हो गया है..लेकिन राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी का मामला अभी खत्म नहीं हुआ है..अब आरोपों की कानूनी पड़ताल और आगे की कार्रवाई निचली अदालत में होगी..
Ayodhya Chadawa Chori : श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले में न्यायिक प्रक्रिया पर सबकी नजर रहेगी…लेकिन ये मुद्दा राजनीति के केंद्र में भी हैं। जाहिर है मामले में राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप भी जमकर लगाए जा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के इतर, राम मंदिर चढ़ावा चोरी में विपक्ष लगातार हमलावर है, दिल्ली के रामलीला मैदान में भी रैली के दौरान राम मंदिर के मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार को जमकर घेरा…तो वहीं विपक्ष के आरोपों पर बीजेपी ने भी जमकर पलटवार किया।
Ayodhya Chadawa Chori : बहरहाल अब राजनीति आरोप प्रत्यारोप अपनी जगह हैं। लेकिन साफ है कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला अब सिर्फ जांच और अदालत तक सीमित नहीं है… एक तरफ कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ रही है… दूसरी तरफ विपक्ष इसे सरकार को घेरने के बड़े मुद्दे के तौर पर देख रहा है… अब नजर इस बात पर रहेगी कि मजिस्ट्रेट के स्तर पर आगे क्या कार्रवाई होती है…साथ ही राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप और राम मंदिर का मुद्दा आने वाले चुनाव में क्या रंग दिखाता है।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
मजिस्ट्रेट को सौंपी जांच की कमान, दिए निर्देश
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामला
सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं का किया निपटारा
सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में अयोध्या के न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष एसआईटी द्वारा दाखिल आरोपपत्र का संज्ञान लिया. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में याचिकाओं का निपटारा करते हुए निचली अदालत को कानून के मुताबिक, कार्रवाई करने को कहा है
Ayodhya Chadawa Chori : सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के उस बयान पर संज्ञान लिया कि अयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले में जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने आरोपपत्र दाखिल कर दिया है. अदालत ने याचिकाओं का निपटारा करते हुए कहा कि स्थानीय अदालत मामले में सुनवाई आगे बढ़ाएगी. उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची तथा न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ को बताया कि एसआईटी की जांच में पता चला है कि मंदिर में चढ़ावे की रकम की गिनती के दौरान यह चोरी हुई थी।
Ayodhya Chadawa Chori : अदालत ने याचिकाओं का निपटारा करते हुए कहा कि उसने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले के गुण-दोष पर कोई राय व्यक्त नहीं की है। शीर्ष अदालत ने, मुख्य अयोध्या विवाद मामले में सुनाए गए फैसले के अनुसार राम मंदिर का निर्माण उसी जमीन पर हुआ है या नहीं, यह तय करने के अनुरोध वाली नयी याचिका पर विचार करने से भी इनकार कर दिया। इससे पहले, 21 सितंबर को राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी की जांच कर रहे, अदालत द्वारा गठित विशेष जांच दल ने अदालत को बताया था कि वह 25 सितंबर को या उससे पहले अपना पहला आरोपपत्र दाखिल करेगा।
Ayodhya Chadawa Chori : अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की रकम की कथित हेराफेरी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाएं निपटा दी हैं। जिसके साथ ही, कोर्ट ने मजिस्ट्रेट को कार्रवाई आगे बढ़ाने और याचिकाकर्ताओं को सुनवाई में सहायता करने के निर्देश दिए है।
अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाए गए दान के पैसे में कथित हेराफेरी का मामला अब सुप्रीम कोर्ट से निचली अदालत पहुंच गया है। मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी होने के आरोपों पर दायर याचिकाओं को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने निपटा दिया है। जिसके साथ ही, यूपी सरकार ने अदालत को बताया कि मामले में SIT आरोपपत्र दाखिल कर चुका है। इसके बाद कोर्ट ने मजिस्ट्रेट को कानून का पालन करते हुए आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने साफ किया कि उसने आरोपों की सच्चाई या मामले के गुण-दोष पर कोई राय नहीं दी है। हालांकि, मामले से जुड़े जनहित को देखते हुए याचिकाकर्ताओं को भी सुनवाई में अपनी बात रखने की अनुमति दी गई है। वे उसी तरह मजिस्ट्रेट की मदद कर सकेंगे, जैसे किसी आपराधिक मामले में पीड़ित पक्ष को सहायता करने का अधिकार मिलता है।
Ayodhya Chadawa Chori : CCTV में सामने आए 105 मामले
SIT की जांच में मंदिर के दान की गिनती के दौरान नकदी को कथित तौर पर बिना अनुमति निकालने या छिपाने की 105 घटनाएं सामने आई थीं। जांच टीम ने CCTV फुटेज और दूसरे डिजिटल सबूतों की मदद से इन घटनाओं की पहचान की। मामले में 8 लोगों को आरोपी बनाया गया है।
Ayodhya Chadawa Chori : आठ लोगों के खिलाफ दाखिल हुई चार्जशीट
SIT ने 23 सितंबर को अयोध्या की स्थानीय अदालत में 8 आरोपियों के खिलाफ करीब 70 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी।आरोपियों में अनुकल्प मिश्रा, अविनाश शुक्ला, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडे, रामाशंकर मिश्रा, राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू और सुभाष श्रीवास्तव शामिल हैं। पुलिस ने 7 आरोपियों से कथित हेराफेरी से जुड़ी 79.85 लाख रुपये की रकम बरामद की है। जांच में 173 गवाहों के बयान भी दर्ज किए गए।
Ayodhya Chadawa Chori : चांदी और दूसरी भेंटों में नहीं मिली गड़बड़ी
SIT ने 803 कीमती वस्तुओं के रिकॉर्ड और SBI लॉकर में रखी वस्तुओं का मिलान किया। इनमें कोई फर्क नहीं मिला। बिना रसीद वाली 86 दूसरी वस्तुओं की भी जांच की गई। 200 किलो और 38.288 किलो चांदी की ईंटों समेत अन्य भेंटों में भी गड़बड़ी नहीं मिली।
Ayodhya Chadawa Chori : याचिकाकर्ता रख सकेंगे अपनी बात
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मजिस्ट्रेट कानून के अनुसार मामले को आगे बढ़ाएंगे। जनहित को देखते हुए याचिकाकर्ता भी पीड़ित पक्ष की तरह कार्यवाही में सहायता कर सकेंगे। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपों पर उसकी फिलहाल कोई राय नहीं है। वो किसी को दोषी या निर्दोष नहीं कह रहे हैं।
ये भी जानो : Mahadev Betting App Case का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, क्या खुलेंगे काली कमाई और राजनीतिक संरक्षण के राज ?


