,

India vs New Zealand 1st ODI: भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

India vs New Zealand 1st ODI

BY: Yoganand Shrivastva

India vs New Zealand 1st ODI भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर, बुधवार से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को मैच देखने के लिए सुबह जल्दी उठना होगा, क्योंकि भारतीय समय के अनुसार मुकाबला सुबह 7:30 बजे शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले यानी सुबह 7 बजे टॉस होगा।

टी20 सीरीज जीतकर वनडे में उतरेगी टीम इंडिया

India vs New Zealand 1st ODI भारतीय टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है। इससे पहले दोनों देशों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी, जिसे भारत ने 3-2 से अपने नाम किया। भारत ने शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बना ली थी, जबकि आखिरी दो मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा।

अब भारतीय टीम की कोशिश वनडे सीरीज में भी जीत के साथ शुरुआत करने की होगी। इस प्रारूप में भी दोनों टीमों के बीच पांच मुकाबले खेले जाएंगे।

सुबह 7 बजे होगा टॉस, 7:30 बजे शुरू होगा मैच

India vs New Zealand 1st ODI भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे 4 नवंबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार सुबह 7 बजे टॉस होगा और 7:30 बजे पहली गेंद डाली जाएगी। 50-50 ओवर का यह मुकाबला निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे तक समाप्त होने की उम्मीद है।

न्यूजीलैंड की टीम

India vs New Zealand 1st ODI न्यूजीलैंड की टीम में हेनरी निकोल्स, विल यंग, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, जैकब डफी, नाथन स्मिथ, मैथ्यू फिशर, ब्लेयर टिकनर, टिम सीफर्ट और काइल जैमीसन शामिल हैं।

भारत की टीम

India vs New Zealand 1st ODI भारतीय टीम में रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अंशुल कंबोज, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, नमन धीर, औकिब नबी, रुतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन को शामिल किया गया है।

Read this: Iran के केशम द्वीप पर कई धमाके, होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी हमले की खबर; मिडटर्म चुनाव के बीच बढ़ा तनाव

MP Cleanliness Survey : स्वच्छता में लीडर मध्यप्रदेश, बढ़ेगा पर्यटन, रोजगार, निवेश

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तवMP Cleanliness Survey : भोपाल, स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश…

Chhattisgarh Politics : मिशन 2028 की सियासी बिसात, आदिवासी सम्मान, धान पर आर-पार

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Chhattisgarh Politics : रायपुर, छत्तीसगढ़ में मिशन 2028 की…

Jammu Kashmir के किश्तवाड़ में दो SPO के शव मिले, शरीर पर गोलियों के निशान; सर्विस हथियार भी गायब

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से दो पुलिसकर्मियों के लापता होने…

CG: Top 10

CG: 1. कारोबारी दीपक टंडन ने BJP नेत्री से भी ऐंठे पैसे,…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल नगर निगम से कांग्रेस पार्षद ने मांगा ₹169.8 करोड़…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें…