संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल
Morena Lokayukta जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त ग्वालियर की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को 7 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के समय पटवारी तहसील कार्यालय स्थित आरआई कक्ष में बैठा था। जैसे ही किसान ने उसे रुपये दिए, पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे पकड़ लिया।
सीमांकन के बदले मांगी थी 40 हजार रुपये की रिश्वत
Morena Lokayukta जानकारी के मुताबिक, मुरैना गांव का पुरा निवासी मुरारीलाल कुशवाह ने अपनी दो बीघा जमीन के सीमांकन के लिए तहसीलदार कार्यालय में आवेदन दिया था। आरोप है कि सीमांकन की कार्रवाई करने के बदले मौजा पटवारी प्रदीप शर्मा ने उससे 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
किसान पहले ही पटवारी को 5 हजार रुपये दे चुका था। इसके बावजूद रिश्वत की मांग जारी रहने से परेशान होकर उसने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय ग्वालियर में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के सत्यापन के बाद बिछाया जाल
Morena Lokayukta शिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को पकड़ने की योजना बनाई। तय योजना के अनुसार किसान मंगलवार दोपहर तहसील कार्यालय पहुंचा और आरआई कक्ष में बैठे पटवारी प्रदीप शर्मा को 7 हजार रुपये दिए। इसी दौरान मौके पर मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
सर्किट हाउस में आगे की कार्रवाई
Morena Lokayukta कार्रवाई के बाद लोकायुक्त की टीम पटवारी को सर्किट हाउस ले गई, जहां उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद मामले में विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना है।


