,

Auria Panchayat Camp: औरिया पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन, अधिकारियों ने मौके पर किया समस्याओं का समाधान

Auria Panchayat Camp

रिपोर्ट: मोनू राउत

Auria Panchayat Camp बाराहाट प्रखंड के औरिया पंचायत सरकार भवन में पंचायत की मुखिया सूफी प्रवीण के नेतृत्व में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और उपस्थित अधिकारियों ने कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया।

कई विभागों के लगाए गए काउंटर

Auria Panchayat Camp शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा विभाग, लोक सेवा विभाग (आरटीपीएस), जिला विधिक सेवा प्राधिकार, राजस्व विभाग, जीविका विभाग, लोहिया स्वच्छता अभियान, बिजली विभाग तथा मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग सहित कई विभागों के काउंटर लगाए गए। इन काउंटरों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं और शिकायतों पर सुनवाई की गई।

समस्याओं का समाधान करना शिविर का मुख्य उद्देश्य

Auria Panchayat Camp इस अवसर पर बाराहाट प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपाल गुप्ता ने कहा कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना है। शिविर में पहुंचे ग्रामीणों को उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में सुविधा उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम में बाराहाट प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गौरव कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी टुनटुन कुमार, पंचायती राज विभाग के कनीय अभियंता ब्रजेश मंडल, मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद जावेद, पंचायत समिति सदस्य मनोज यादव, सामाजिक कार्यकर्ता तारिक जलाल सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Read this: Gold Silver Price 03 Nov 2026 : सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 से ज्यादा टूटा; जानें आज के ताजा रेट

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. बिलासपुर में जलती चिता से…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. भोपाल में आज 'लोकतंत्र…

Chanakya Neeti: रिश्तेदारों से भूलकर भी साझा न करें ये 11 बातें, निजी जानकारी बाहर आने पर हो सकता है नुकसान

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान विद्वानों, अर्थशास्त्रियों और…