,

Sanitation Workers Strike : एमपी में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, 4 बड़ी मांगें पूरी न होने से नाराज सफाई कर्मी

Sanitation Workers Strike in hole mp

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव

Sanitation Workers Strike : भोपाल, मध्यप्रदेश में सफाई व्यवस्था पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है। अपनी लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। मांगें पूरी नहीं होने से नाराज सफाई कर्मियों ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगों को लेकर सिर्फ आश्वासन मिल रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ।लिहाजा अब आंदोलन का रास्ता चुना गया है।ऐसे में हड़ताल का असर प्रदेश के नगरीय निकायों में देखने को मिल सकता है।

Sanitation Workers Strike : प्रदेशभर में शहरों की सफाई व्यवस्था पर संकट

सफाई कार्य प्रभावित होने से कचरा प्रबंधन, सड़कों की सफाई और सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता पर असर पड़ने की आशंका है।हड़ताल से आम जनता की परेशानी बढ़ना तय है। तीन नवंबर को सफाईकर्मियों ने भोपाल के नीलम पार्क शाहजहानी पार्क में बड़ा प्रदर्शन किया गया था।सफाईकर्मयों की हड़ताल से अब दीपावली के ठीक पहले भोपाल समेत कई शहरों में कचरा संग्रहण और साफ-सफाई की व्यवस्था पूरी तरह ठप होने का संकट पैदा हो गया है।

Sanitation Workers Strike : दीपावली से पहले सफाई का संकट, समस्या विकट

भोपाल के जहांगीराबाद चौराहा और अन्य प्रमुख मार्गों पर सफाई कर्मियों के प्रदर्शन व चक्काजाम से यातायात भी प्रभावित हुआ है। प्रदेश के सभी नगर निगम, नगरपालिका और नगर पंचायतों के करीब 25 हजार सफाई कर्मी इस हड़ताल में शामिल हैं। हालांकि मांगों को लेकर सफाई कर्मियों के संगठनों से मुख्यमंत्री आज बातचीत करने वाले हैं।जिसमें समाधान निकलने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। लेकिन सवाल ये है कि क्या सरकार कर्मचारियों से बातचीत कर बीच का रास्ता निकालेगी ? क्या सफाई कर्मियों की मांगों पर कोई ठोस फैसला होगा ? या फिर प्रदेश में सफाई व्यवस्था का संकट और गहराएगा ?

Sanitation Workers Strike : सफाई कर्मियों की 4 प्रमुख मांगें

• सफाई कर्मचारियों का नियमितीकरण
• वेतन वृद्धि और वेतन दोगुना करना।
• ठेका प्रथा को पूरी तरह समाप्त करना।
• अन्य लंबित मांगों का निराकरण।
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर सफाई कर्मचारी

Sanitation Workers Strike :सफाई कर्मियों की प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल।

• मांगें पूरी नहीं होने पर सफाई कर्मचारियों ने खोला मोर्चा।
• प्रदेश के नगरीय निकायों में सफाई व्यवस्था प्रभावित।
• सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर सफाई का संकट।

Sanitation Workers Strike : नियमितीकरण और स्थायी रोजगार जैसे मुद्दे आंदोलन के केंद्र में

• वेतन, भत्ते और सामाजिक सुरक्षा को लेकर कर्मचारियों की मांगें।
• लंबे समय से लंबित मांगों पर सरकार से ठोस निर्णय की अपेक्षा।
• हड़ताल से आम नागरिकों की मुश्किलें बढ़ने का खतरा।

• सरकार और सफाई कर्मचारी संगठनों के बीच बातचीत पर नजर।
• सवाल- मांगों का समाधान होगा या लंबा खिंचेगा सफाई पर संग्राम ?

ये भी जानिए : Frequent Dizziness : बार-बार चक्कर आना, कमजोरी या शरीर में किसी माइक्रोन्यूट्रिएंट की कमी का संकेत ?

MP Cleanliness Survey : स्वच्छता में लीडर मध्यप्रदेश, बढ़ेगा पर्यटन, रोजगार, निवेश

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तवMP Cleanliness Survey : भोपाल, स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश…

Chhattisgarh Politics : मिशन 2028 की सियासी बिसात, आदिवासी सम्मान, धान पर आर-पार

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Chhattisgarh Politics : रायपुर, छत्तीसगढ़ में मिशन 2028 की…

Jammu Kashmir के किश्तवाड़ में दो SPO के शव मिले, शरीर पर गोलियों के निशान; सर्विस हथियार भी गायब

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से दो पुलिसकर्मियों के लापता होने…

CG: Top 10

CG: 1. कारोबारी दीपक टंडन ने BJP नेत्री से भी ऐंठे पैसे,…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल नगर निगम से कांग्रेस पार्षद ने मांगा ₹169.8 करोड़…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें…