रिपोर्ट: रतना मिश्रा
Saharsa Survey Amin Arrest बिहार के सहरसा जिले में मंगलवार को पटना से आई निगरानी टीम ने विशेष सर्वे अमीन को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अमीन की पहचान दीपक राज के रूप में हुई है। वह सोनवर्षा अंचल कार्यालय में पदस्थापित था। निगरानी टीम ने यह कार्रवाई उसके निजी कार्यालय में की।
जमीन के रकबे और नक्शे में सुधार के लिए मांगी थी रिश्वत
Saharsa Survey Amin Arrest आवेदक प्रभात कुमार के मुताबिक, उनके दादाजी पिछले 5-6 साल से 480 डिसमिल जमीन के रकबे और नक्शे में सुधार कराने के लिए अंचल कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे। प्रभात कुमार भी करीब 6 महीने से इस काम को पूरा कराने के लिए प्रयास कर रहे थे।
आरोप है कि काम करने के बदले सर्वे अमीन दीपक राज ने 15 से 20 हजार रुपये की मांग की थी। रिश्वत की रकम नहीं देने पर काम नहीं करने की बात कही जा रही थी।
14 अक्टूबर को निगरानी टीम से की थी शिकायत
Saharsa Survey Amin Arrest प्रभात कुमार ने इस मामले में 14 अक्टूबर को पटना स्थित निगरानी विभाग में आवेदन दिया था। शिकायत के आधार पर निगरानी थाना कांड संख्या 129/26 दर्ज किया गया। इसके बाद टीम ने मामले का सत्यापन किया।
निजी कार्यालय में 5 हजार रुपये लेते पकड़ा गया अमीन
Saharsa Survey Amin Arrest निगरानी डीएसपी अमरेंद्र प्रताप विद्यार्थी ने बताया कि आवेदक की शिकायत मिलने के बाद पहले मामले का सत्यापन कराया गया। इसके बाद मंगलवार को टीम ने आरोपी के निजी कार्यालय में छापेमारी की। इस दौरान विशेष सर्वे अमीन दीपक राज को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


