,

Sunil Eye Treatment : मुख्यमंत्री मोहन ने निभाया वादा, ‘हनुमान अंश’ फिल्म के बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

Sunil Eye Treatment CM mohan promise

Sunil Eye Treatment : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जो वादा करते हैं, वो निभाते हैं। इसका ताजा उदाहरण सामने आया है। उन्होंने हनुमान अंश फिल्म के गायक सुनील लोधी की आंखें ठीक कराने का वादा किया था। अब सुनील की आंखों के उपचार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। खुशी की बात यह है कि जिस आवाज ने लाखों दिलों को छुआ, अब उसकी आंखों में रोशनी लौटने की उम्मीद जगी है।

बता दें कि सुनील सागर के युवा बुंदेली गायक हैं। सितंबर 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुनील और उनके परिवार से मुलाकात कर उपचार, संगीत शिक्षा और 1 लाख की सम्मान निधि देने का भरोसा दिया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपना वादा निभाते हुए सुनील के बेहतर भविष्य की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है।

Sunil Eye Treatment

Sunil Eye Treatment : गायकी से जीता लाखों का दिल

सुनील की आवाज ने अपनी गायकी से लाखों लोगों का दिल जीता है। अब आंखों के उपचार की शुरुआत उनके जीवन में नई उम्मीद लेकर आई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की इस पहल से न केवल एक प्रतिभाशाली कलाकार को संबल मिला है, बल्कि यह भी संदेश गया है कि सरकार प्रतिभाओं के संरक्षण और जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

Read More : MP Cabinet Decisions: सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, डेवलपमेंट-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकार किए 23 हजार 300 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 15 नवंबर 2026, रविवार का दिन कई राशियों के…

Birsa Munda : बिरसा मुंडा के योगदान को नमन, जनजातीय गौरव,स्वाभिमान का स्मरण

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Birsa Munda : भोपाल, भगवान बिरसा मुंडा...एक ऐसा नाम,…