,

Yogi Adityanath Festival Security: त्योहारों पर सुरक्षा और सौहार्द सर्वोच्च प्राथमिकता, अराजक तत्वों पर होगी सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री

Yogi Adityanath Festival Security

Report: Vandna Rawat

Yogi Adityanath Festival Security उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव, दीपावली, छठ और देव दीपावली को लेकर अधिकारियों को सुरक्षा और व्यवस्थाओं के संबंध में सख्त निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उल्लास और उमंग के इन पर्वों पर कोई अप्रिय घटना नहीं होनी चाहिए। त्योहारों के दौरान सामाजिक सौहार्द और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके मद्देनजर शासन से लेकर थानों तक के अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं।

त्योहारों के माहौल में खलल डालने वालों पर होगी कार्रवाई

Yogi Adityanath Festival Security मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उत्सव के उल्लास को उपद्रव में बदलने की किसी भी साजिश को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अराजक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और त्योहारों के दौरान पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

बाजारों में चौबीसों घंटे पुलिस निगरानी

Yogi Adityanath Festival Security मुख्यमंत्री ने प्रमुख बाजारों में चौबीसों घंटे पुलिस निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। पटाखों की बिक्री खुले और सुरक्षित स्थानों पर ही सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही प्रदेशभर में निर्बाध बिजली और पानी की आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि त्योहारों के दौरान आम लोगों को परेशानी न हो।

राशन वितरण में गड़बड़ी पर होगी कड़ी कार्रवाई

Yogi Adityanath Festival Security मुख्यमंत्री ने राशन वितरण में घटतौली करने वालों के खिलाफ उदाहरण पेश करने वाली कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही पेंशनरों के चिकित्सा बिलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने आउटसोर्स कर्मचारियों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को समय पर मानदेय उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

खाद की कालाबाजारी और धान खरीद में देरी पर सख्ती

Yogi Adityanath Festival Security मुख्यमंत्री ने खाद की कालाबाजारी और धान खरीद में देरी को लेकर भी सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को खाद की उपलब्धता और धान की खरीद के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि सभी त्योहार शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द के साथ मनाए जाएं। आम लोगों की सुविधाओं और कानून-व्यवस्था से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।

Read this: Aaj ka Mausam: 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 90 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने जारी की चेतावनी

Punjab Election 2027 : पंजाब में सत्ता का संग्राम, नशे पर घमासान, BJP का बड़ा मिशन !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Punjab Election 2027 : चंडीगढ़, पंजाब की राजनीति में…

IITF-2026 में झारखंड पवेलियन का आकर्षण बनी माटी कला और टेराकोटा, लाइव डेमो से पर्यटकों को लुभा रहे कारीगर

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी IITF-2026 : नई दिल्ली/रांची:- 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले…

Indian Army : जासूसी के चार मामले, सेना की सुरक्षा पर सवाल !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Indian Army : नई दिल्ली, देश की सुरक्षा, अंदरूनी…

PM Modi ने छठ महापर्व के समापन पर दी देशवासियों को बधाई, छठी मइया से की आशीर्वाद की कामना

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ महापर्व के समापन पर देशवासियों…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, बस्तर…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर आज से सुनवाई, अवैध…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: आज 16 नवंबर 2026, सोमवार का दिन कई राशियों…