,

MP Medical College News: पैरामेडिकल महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया 15 नवम्बर के पूर्व करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

mp-medical-colleges-paramedical-admission

MP Medical College News: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की वृहद समीक्षा की। बैठक में प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार, स्वास्थ्य संस्थानों में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता, मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं के विकास, मानव संसाधन की पूर्ति तथा विभागीय भर्ती एवं प्रवेश प्रक्रियाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सभी महत्वपूर्ण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने और लंबित प्रक्रियाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए।

MP Medical College News: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने प्रदेश में संचालित पैरामेडिकल महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रवेश की समस्त कार्यवाही 15 नवम्बर 2026 के पूर्व पूर्ण की जाए। उन्होंने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए, ताकि शैक्षणिक गतिविधियां समय पर प्रारंभ हो सकें और विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने प्रदेश के पुराने 5 मेडिकल कॉलेजों में मेडिकल ऑनकोलॉजी एवं सर्जिकल ऑनकोलॉजी विभाग विकसित करने की कार्यवाही प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कैंसर रोगियों को बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में इन विभागों का विकास महत्वपूर्ण है। इसके लिए आवश्यक चिकित्सा उपकरणों, विशेषज्ञ मानव संसाधन एवं अन्य आधारभूत व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। संबंधित अधिकारी उपकरणों की आवश्यकता, उनकी उपलब्धता तथा मानव संसाधन की पूर्ति की कार्यवाही प्राथमिकता से पूर्ण करें, जिससे इन विभागों का संचालन समय पर प्रारंभ किया जा सके।

MP Medical College News: उप मुख्यमंत्री ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की विभागीय स्तर पर नियुक्ति के लिए आवश्यक विज्ञापन शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और चिकित्सा संस्थानों की कार्यक्षमता के लिए अहम है। नियुक्ति प्रक्रिया के अंतर्गत चयन एवं साक्षात्कार सहित आवश्यक कार्यवाही समयबद्ध तरीके से आयोजित की जाए, ताकि रिक्त पदों की पूर्ति शीघ्रता से की जा सके।

MP Medical College News: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अस्पताल प्रबंधकों की काउंसलिंग प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए इसे निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती की कार्यवाही भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं के मैदानी स्तर पर आवश्यक मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। उप मुख्यमंत्री ने ग्वालियर मेडिकल कॉलेज में सीटीवीएस (कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी), इम्यूनोहेमेटोलॉजी एवं ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग के सृजन की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने इन विभागों के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक पदों के सृजन एवं स्वीकृति की प्रक्रिया भी समय-सीमा में पूरी करने को कहा। उन्होंने कहा कि संबंधित सभी विभागीय एवं प्रशासनिक औपचारिकताएं प्राथमिकता से पूर्ण की जाएं। बैठक में अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्रीमती रश्मि अरुण शमी, आयुक्त श्री धनराजू एस. सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े: Dewas TI Death Case : आरोपियों की शामत, अवैध शराब कारोबार पर सरकार का जीरो टॉलरेंस

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल में न्यूज के नाम पर 4 करोड़ की वसूली,…

PM Modi की मंत्रियों को सलाह, बोले- ‘खाओ, पियो और मौज करो’ हमारी संस्कृति नहीं; बचत बढ़ाएं, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में कल से बारिश का अलर्ट, 50 किमी की…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल में न्यूज के नाम पर 4 करोड़ की वसूली,…

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 19 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

QUAD: पीएम मोदी ने उठाया तिरंगे वाला मार्कर, अमेरिकी पॉडकास्टर बोले- ट्रंप के अहंकार को दिया जवाब

QUAD: मनीला में आयोजित क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री…

USA में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- आर्थिक आपदा की ओर बढ़ रहा भारत; SIR पर भी उठाए सवाल

USA: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों दो दिवसीय अमेरिका…

Kulgam मुठभेड़ में लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, सरेंडर की अपील ठुकराने का वीडियो आया सामने

Kulgam: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई…

Trump की हत्या की साजिश रचने वाले पाकिस्तानी को 27 साल 6 महीने की जेल, ईरान की IRGC से जुड़े थे तार

Trump: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई प्रमुख नेताओं की हत्या…

Karthigai Deepam Controversy: थलपति विजय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार, मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर रोक की मांग

Karthigai Deepam Controversy: तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम…