BY: Yoganand Shrivastva
Sitamarhi Road Accident बिहार के सीतामढ़ी जिले में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मारते हुए उसे रौंद दिया। इस भीषण हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की पूरी घटना सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
नंदवारा के पास हुआ हादसा
Sitamarhi Road Accident घटना बैरगनिया थाना क्षेत्र के नंदवारा के पास की है। जानकारी के मुताबिक, सड़क पर जा रही एक तेज रफ्तार सफेद स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों लोग सड़क किनारे लगे बैरिकेड्स से जा टकराए। दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान शेखोना निवासी हरि लाल ठाकुर और अशोगी निवासी मंदेश पासवान के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो परिवारों में कोहराम मच गया।
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई पूरी घटना
Sitamarhi Road Accident सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में दुर्घटना का दृश्य रिकॉर्ड हुआ है। फुटेज में सफेद रंग की स्कॉर्पियो बाइक को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क किनारे बैरिकेड्स की ओर जा गिरे।
हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।
पुलिस कर रही स्कॉर्पियो सवारों की तलाश
Sitamarhi Road Accident हादसा आबादी वाले इलाके की एक संकरी सड़क पर हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और स्कॉर्पियो सवार लोगों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। त्योहार से पहले एक साथ दो लोगों की मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
Read this: चिरंजीवी और Ram Charan ने अमित शाह से की मुलाकात, AI और डीपफेक के बढ़ते खतरे पर हुई चर्चा


