,

Patna Job Fair 2026: पटना में 6 नवंबर को रोजगार मेला, 20 से अधिक कंपनियां देंगी 1000 से ज्यादा युवाओं को नौकरी का अवसर

Patna Job Fair 2026

BY: Yoganand Shrivastva

Patna Job Fair 2026 पटना में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार पाने का अवसर मिलने जा रहा है। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से 6 नवंबर 2026 को दीघा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलने वाले इस मेले में 20 से अधिक कंपनियां हिस्सा लेंगी। विभाग ने इसके माध्यम से एक हजार से अधिक युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है।

20 से अधिक कंपनियां लेंगी हिस्सा

Patna Job Fair 2026 नियोजन मेले में बिहार सहित अन्य राज्यों की 20 से अधिक कंपनियां शामिल होंगी। विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां मौके पर ही अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर योग्य उम्मीदवारों को छांटेंगी। युवाओं को सीधे कंपनियों के मानव संसाधन अधिकारियों से मिलने और रोजगार के अवसर तलाशने का मौका मिलेगा।

ये दस्तावेज लेकर पहुंचें अभ्यर्थी

Patna Job Fair 2026 रोजगार मेले में शामिल होने वाले युवाओं को अपने साथ मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, बायोडाटा, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार की तस्वीर और तकनीकी योग्यता से जुड़े जरूरी दस्तावेज लाने होंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे सभी आवश्यक कागजात साथ लेकर पहुंचें।

ऐसे कराएं ऑनलाइन पंजीयन

Patna Job Fair 2026 रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक युवा घर बैठे विभाग के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से पंजीयन करा सकते हैं।

इसके लिए अभ्यर्थियों को detjob.bihar.gov.in पर जाना होगा। पोर्टल के नियोजन मेला अनुभाग में जाकर अपनी बुनियादी जानकारी भरनी होगी। इसके बाद पंजीयन की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

ऑनलाइन पंजीयन या रोजगार मेले से संबंधित जानकारी के लिए विभाग ने टोल फ्री नंबर 18002965656 भी जारी किया है।

अन्य जिलों में भी लगाए जा रहे रोजगार मेले

Patna Job Fair 2026 विभाग की ओर से बिहार के अलग-अलग जिलों में भी रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। पटना से पहले 3 नवंबर को जहानाबाद और सारण (छपरा) में रोजगार मेले आयोजित किए गए हैं। वहीं, 4 नवंबर को सीवान और कैमूर (भभुआ) में भी नियोजन मेले का आयोजन निर्धारित है।

विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में पिछले तीन महीनों के दौरान रोजगार मेलों के माध्यम से 60 हजार से अधिक युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार उपलब्ध कराया जा चुका है।

Read this: Aaj ka Mausam: 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 90 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने जारी की चेतावनी

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. बिलासपुर में जलती चिता से…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. भोपाल में आज 'लोकतंत्र…

Chanakya Neeti: रिश्तेदारों से भूलकर भी साझा न करें ये 11 बातें, निजी जानकारी बाहर आने पर हो सकता है नुकसान

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान विद्वानों, अर्थशास्त्रियों और…